हर साल केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) विभिन्न शिक्षक पदों के लिए एक लिखित परीक्षा को आयोजित करता है। इस वर्ष KVS ने प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT), लाइब्रेरियन, प्राइमरी शिक्षक (PRT) और प्राइमरी शिक्षक (संगीत) के पदों के लिए 8339 रिक्तियों की घोषणा की है। KVS शिक्षक पद, उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है जो सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं। KVS टीचर प्रोफाइल में आपको एक अच्छे वेतन पैकेज के साथ एक सरकारी शिक्षक की नौकरी मिलती है।
इस लेख में, हमने KVS PGT / TGT / PRT परीक्षा की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों को सूचीबद्ध किया हैं। आइए- पहले विभिन्न शिक्षक पदों के परीक्षा पैटर्न को पर एक नज़र डालते हैं:
KVS PGT शिक्षक परीक्षा पैटर्न 2018
टेस्ट का नाम | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समयावधि |
भाग - I | सामान्य अंग्रेजी | 10 | 10 | 3 घंटे |
सामान्य हिंदी | 10 | 10 | ||
भाग - II | सामान्य ज्ञान और कर्रेंट अफेयर्स | 10 | 10 | |
रीजनिंग एबिलिटी | 10 | 10 | ||
कंप्यूटर साक्षरता | 10 | 10 | ||
शिक्षा शास्त्र | 20 | 20 | ||
विषय संबंधित | 80 | 80 | ||
कुल | 150 | 150 |
KVS TGT शिक्षक परीक्षा पैटर्न 2018
टेस्ट का नाम | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समयावधि |
भाग - I | सामान्य अंग्रेजी | 10 | 10 |
2 घंटे 30 मिनट |
सामान्य हिंदी | 10 | 10 | ||
भाग - II | सामान्य ज्ञान और कर्रेंट अफेयर्स | 40 | 40 | |
रीजनिंग एबिलिटी | 40 | 40 | ||
कंप्यूटर साक्षरता | 10 | 10 | ||
शिक्षा शास्त्र | 40 | 40 | ||
कुल | 150 | 150 |
केन्द्रीय विद्यालय (KVS) 2018 PGT/ TGT/ PRT/ लाइब्रेरियन भर्ती हेतु पात्रता मानदंड
KVS TGT (P & HE, WE, AE) शिक्षक परीक्षा पैटर्न 2018
टेस्ट का नाम | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समयावधि |
भाग - I | सामान्य अंग्रेजी | 10 | 10 | 2 घंटे 30 मिनट |
सामान्य हिंदी | 10 | 10 | ||
भाग - II | सामान्य ज्ञान और कर्रेंट अफेयर्स | 10 | 10 | |
रीजनिंग एबिलिटी | 10 | 10 | ||
कंप्यूटर साक्षरता | 10 | 10 | ||
सम्बंधित विषय (P & HE, WE, AE) | 100 | 100 | ||
कुल | 150 | 150 |
KVS PRT शिक्षक परीक्षा पैटर्न 2018
टेस्ट का नाम | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समयावधि |
भाग - I | सामान्य अंग्रेजी | 10 | 10 | 2 घंटे 30 मिनट |
सामान्य हिंदी | 10 | 10 | ||
भाग - II | सामान्य ज्ञान और कर्रेंट अफेयर्स | 10 | 10 | |
रीजनिंग एबिलिटी | 10 | 10 | ||
कंप्यूटर साक्षरता | 10 | 10 | ||
शिक्षा शास्त्र | 20 | 20 | ||
विषय संबंधित | 80 | 80 | ||
कुल | 150 | 150 |
केन्द्रीय विद्यालय (KVS) 2018 PGT/ TGT/ PRT/ लाइब्रेरियन: सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
KVS PRT संगीत शिक्षक परीक्षा पैटर्न 2018
टेस्ट का नाम | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समयावधि |
भाग - I | सामान्य अंग्रेजी | 10 | 10 | 2 घंटे 30 मिनट |
सामान्य हिंदी | 10 | 10 | ||
भाग - II | सामान्य ज्ञान और कर्रेंट अफेयर्स | 10 | 10 | |
रीजनिंग एबिलिटी | 10 | 10 | ||
कंप्यूटर साक्षरता | 10 | 10 | ||
विषय सम्बंधित (संगीत) | 100 | 100 | ||
कुल | 150 | 150 |
KVS PGT/ TGT/ PRT परीक्षा की तैयारी हेतु सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें
उपर्युक्त परीक्षा पैटर्न से, हम कुछ कॉमन विषयों की पहचान कर सकते हैं जो इन पदों के लिए, सभी पांचो अलग-अलग परीक्षाओं - पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक (PGT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT), लाइब्रेरियन, प्राइमरी शिक्षक (PRT) और प्राइमरी शिक्षक (संगीत), का हिस्सा होंगे। अत: सभी पांचो पदों के लिए कॉमन विषय निम्न हैं:
- सामान्य अंग्रेजी
- सामान्य हिंदी
- सामान्य ज्ञान और कर्रेंट अफेयर्स
- रीजनिंग एबिलिटी
- कंप्यूटर साक्षरता
- शिक्षा शास्त्र
तो, आइए प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग पुस्तकों की सूची पर अलग से नज़र डालते हैं:
सामान्य अंग्रेजी अनुभाग हेतु सर्वश्रेष्ठ किताबें
इस खंड में, उम्मीदवारों की अंग्रेजी भाषा के बेसिक्स और व्याकरण को समझने की क्षमता का परीक्षण किया जाता हैं। आइए- उन पुस्तकों पर एक नज़र डालते हैं जो इस परीक्षा के सामान्य अंग्रेजी अनुभाग की तैयारी के लिए सबसे उपयुक्त हैं:
सामान्य अंग्रेजी हेतु सर्वश्रेष्ठ किताबें | ||
पुस्तक का नाम | लेखक का नाम | प्रकाशक का नाम |
English Grammar Book | Wren and Martin | S. Chand 2017 |
Competitive General English—Hindi | Think Tank of Kiran Prakashan | Kiran Prakashan (2015) |
Popular English Grammar (with Hindi Explanations) | H S Bhatia | Ramesh Publishing House (2017) |
सामान्य हिंदी अनुभाग हेतु सर्वश्रेष्ठ किताबें
इस खंड में, उम्मीदवारों की हिंदी भाषा के बेसिक्स और व्याकरण को समझने की क्षमता का परीक्षण किया जाता हैं। आइए- उन पुस्तकों पर एक नज़र डालते हैं जो इस परीक्षा के सामान्य हिंदी अनुभाग की तैयारी के लिए सबसे उपयुक्त हैं:
सामान्य हिंदी हेतु सर्वश्रेष्ठ किताबें | ||
पुस्तक का नाम | लेखक का नाम | प्रकाशक का नाम |
Idioms, Phrases & Proverbs with Hindi Meanings | H S Bhatia | Ramesh Publishing House (2016) |
General Hindi and Concise Grammar – An Indispensable Guide for all Competitive Exams | Dr. Brij Kishore Prasad Singh | Unicorn Books (2009) |
Adhunik Hindi Vyakaran aur Rachna (Hindi) | Dr. Vashudevnandan Prasad | Bharti Bhawan Publisher & Distributors (2017) |
CTET & TETs Bhasha Hindi Paper I & II | Arihant Experts | Arihant Publications (2017) |
Wiley's Hindi Exam Goalpost for CTET and TETs, Paper I-II, Class I-VIII (Hindi) | DT Editorial Services | Wiley (2016) |
(CTET/TET) Hindi Bhasha Aur Shikshan Shastra | Kamal Deo Verma | McGraw Hill Education (2016) |
KVS PGT/ TGT/ PRT/ लाइब्रेरियन भर्ती 2018 की ज़ोन लिस्ट
सामान्य ज्ञान और कर्रेंट अफेयर्स अनुभाग हेतु सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें
इस खंड में, प्रश्नों को आपके आस-पास के माहौल और समाज में उनके अनुप्रयोगों के बारे में आपकी सामान्य जागरूकता का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया जाता हैं। प्रश्नों को वर्तमान घटनाओं और रोजमर्रा के अवलोकन इत्यादि मामलों और वैज्ञानिक पहलुओं में उनके महत्व इत्यादि की जानकारी का परीक्षण करने के लिए भी डिजाइन किया जाता हैं जो कि एक शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षित किया जाता है। तो-आइए उन पुस्तकों पर नज़र डालते हैं जो परीक्षा के सामान्य जागरूकता और कर्रेंट अफेयर्स अनुभाग की तैयारी के लिए सबसे उपयुक्त हैं:
सामान्य ज्ञान और कर्रेंट अफेयर्स हेतु सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें | ||
पुस्तक का नाम | लेखक का नाम | प्रकाशक का नाम |
Monthly magazines | Pratiyogita Darpan | - |
General Knowledge | Binay Karna | Lucent 2018 |
General Knowledge | Manohar Pandey | Arihant 2017 |
Manorama Yearbook 2018 | Manorama | Malayala Manorama 2018 |
Daily Newspaper | Hindu, Indian Express, etc. | - |
General Knowledge 2018: Latest Current Affairs & Who’s Who | RPH Editorial Board | Ramesh Publishing House (2016) |
Concise General Knowledge 2018 | Purushottam Kumar | G.K. Pub; Fifth edition (2017) |
General Knowledge and Science Book for DSSSB/KVS-English | IBS Institute Rohini | IBS Institute Rohini (2017) |
रीजनिंग एबिलिटी अनुभाग हेतु सर्वश्रेष्ठ किताबें
इस खंड के तहत, उम्मीदवारों की तार्किक क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता का परीक्षण किया जाता है। वर्बल और नॉन-वर्बल रीजनिंग दोनों अनुभाग के प्रश्न इस परीक्षा में सम्मिलित होते हैं। तो आइए- उन पुस्तकों पर नज़र डालते हैं जो परीक्षा के रीजनिंग एबिलिटी अनुभाग की तैयारी के लिए सबसे उपयुक्त हैं:
रीजनिंग एबिलिटी हेतु सर्वश्रेष्ठ किताबें | ||
पुस्तक का नाम | लेखक का नाम | प्रकाशक का नाम |
Verbal and Non-Verbal Reasoning | RS Agarwal | S. Chand (Revised Edition 2012) |
Verbal and Non-Verbal Reasoning | Kiran Publication | (Kiran Prakashan 2015) |
Analytical Reasoning | MK Pandey | BSC Publishing 2018 Edition |
Non-Verbal Reasoning | BS Sijwali & Indu Sijwali | Arihant 2014 |
General Intelligence and Test of Reasoning | Vikas Experts | Vikas Publishing House (2016) |
Shortcuts in reasoning (Verbal, Non-Verbal & Analytical) for competitive exams | Disha Experts | Disha Publication (2016) |
Reasoning book for DSSSB/KVS | IBS Institute Rohini | IBS Institute Rohini (2017) |
KVS 2018 PGT/ TGT/ PRT/ लाइब्रेरियन भर्ती की आवेदन प्रक्रिया
कंप्यूटर साक्षरता अनुभाग हेतु सर्वश्रेष्ठ किताबें
कंप्यूटर साक्षरता अनुभाग के तहत, मुख्य रूप से कंप्यूटर बेसिक्स, पेंट व ब्रश का उपयोग, पेंट सॉफ्टवेयर की जानकारी, डेस्कटॉप और कंप्यूटर पेरीफेरल्स, वर्ड प्रोसेसर, वर्ड डाक्यूमेंट्स फोर्मटिंग, इंटरनेट, कंप्यूटर का इतिहास, विंडोज का एक्सप्लोरेशन, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन इत्यादि जैसे विषयों से बेसिक प्रश्न पूछे जाते हैं। तो आइए- उन पुस्तकों पर एक नज़र डालते हैं जो परीक्षा के कंप्यूटर साक्षरता अनुभाग की तैयारी के लिए सबसे उपयुक्त हैं:
कंप्यूटर साक्षरता अनुभाग हेतु सर्वश्रेष्ठ किताबें | ||
पुस्तक का नाम | लेखक का नाम | प्रकाशक का नाम |
TGT/PGT Computer Science | Virendra Kumar | Upkar Prakashan (2014) |
PGT Guide Computer Science Recruitment Examination | Arihant Experts | Arihant Publications (2018) |
DSSSB - TGT Computer Science Exam Guide (Latest Edition) | RPH Editorial Board | RPH (2017) |
शिक्षा-शास्त्र अनुभाग हेतु सर्वश्रेष्ठ किताबें
इस अनुभाग के तहत, प्रश्नों को मुख्य रूप से शैक्षणिक मुद्दों, समावेशी शिक्षा, संचार व वार्तालाप और लर्निंग को समझना इत्यादी जैसे विषयों से पूछा जाता है। तो आइए- उन पुस्तकों पर एक नज़र डालते हैं जो परीक्षा के इस अनुभाग की तैयारी के लिए सबसे उपयुक्त हैं:
शिक्षा-शास्त्र अनुभाग हेतु सर्वश्रेष्ठ किताबें | ||
पुस्तक का नाम | लेखक का नाम | प्रकाशक का नाम |
A complete Resources for CTET: Child Development and Pedagogy | Sandeep Kumar | Pearson Education (2016) |
CTET & TETs Child Development & Pedagogy (Paper I & II) | Arihant Experts | Arihant Publications (2016) |
Child Development & Pedagogy for CTET & STET (Paper 1 & 2) with Past Questions | Shalini Punjabi | Disha Publication (2018) |
बेहतर तैयारी हेतु, प्रत्येक खंड के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों को ही पढ़ने की आवश्यकता है। बाजार में ऐसी कई किताबें उपलब्ध हैं जो सर्वश्रेष्ठ होने का दावा करती हैं. लेकिन यह सलाह दी जाती है कि वे इन झूठे दावों का शिकार न बनें और अपने विवेक पर एक ही पुस्तक खरीदें, जो तैयारी के लिए सबसे अधिक उपयुक्त हो। प्रतिस्पर्धी परीक्षा के प्रासंगिक पाठ्यक्रम को देखकर व इसे मिलान करके ही पुस्तक को खरीदें. यह कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. इसके साथ, उम्मीदवारों को होलोग्राम और प्रकाशन की एजेंसियों को सावधानी से जांचकर, इन पुस्तकों की असलियत का विश्लेषण भी अवश्य करना चाहिए। ऐसी किताबें भी बाज़ार में उपलब्ध हैं जो उम्मीदवारों की तैयारी को सुगम और दक्ष बनाने के लिए ही बनाई जाती हैं और इन पुस्तकों से मॉक टेस्ट, पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्र और परीक्षा की तैयारी के दौरान रणनीति बनाने हेतु एक सटीक रूपरेखा भी दी गयी होती हैं, जो काफी मददगार होती हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation