केन्द्रीय विद्यालय (KVS) PGT/ TGT/ PRT / लाइब्रेरियन 2018 भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 24 अगस्त, 2018 से 23 सितंबर, 2018 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार KVS वेबसाइट www.kvsangathan.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. इसके अलावा, उम्मीदवारों को भावी पोस्टिंग के लिए KVS द्वारा प्रदत्त जोन सूची के माध्यम से जाना चाहिए।
आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को वांछित क्षेत्र की वरीयता को सुनिश्चित करके उसे सही से भरना चाहिए क्योंकि अंतिम चयन और पोस्टिंग प्रक्रिया के दौरान इन वरीयताओं पर भी विचार किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार भारत में कहीं भी पोस्टिंग के लिए चुने जा सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन आवेदन पत्र में विकल्प के रूप में आपको 06 जोन ही उपलब्ध होंगे. अत: उम्मीदवारों को (प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल को छोड़कर) प्रदान किए गए सभी 06 विकल्पों का इच्छानुसार उपयुक्त क्रम में अनिवार्य रूप से चयन करना चाहिए।
केन्द्रीय विद्यालय (KVS) 2018 PGT/ TGT/ PRT/ लाइब्रेरियन भर्ती हेतु पात्रता मानदंड
केन्द्रीय विद्यालय (KVS) PGT/ TGT/ PRT / लाइब्रेरियन 2018 भर्ती प्रक्रिया के लिए जोन लिस्ट निम्न हैं-
क्रम संख्या | ज़ोन का नाम | विशिष्ट ज़ोन के लिए राज्यों के नाम |
1 | केंद्रीय क्षेत्र | 1. उत्तर प्रदेश 2. मध्य प्रदेश 3. छत्तीसगढ़ |
2 | उत्तरी क्षेत्र | 1. चंडीगढ़ 2. दिल्ली 3. हरियाणा 4. हिमाचल प्रदेश 5. जम्मू-कश्मीर 6. पंजाब 7. उत्तराखंड |
3 | पूर्वी क्षेत्र | 1. पश्चिम बंगाल 2. बिहार 3. झारखंड 4. ओडिशा 5. सिक्किम |
4 | पश्चिम क्षेत्र | 1. राजस्थान 2. महाराष्ट्र 3. गोवा 4. गुजरात 5. दमन और दीव 6. दादरा नगर और हवेली |
5 | दक्षिण क्षेत्र | 1. कर्नाटक 2. तमिलनाडु 3. आंध्र प्रदेश 4. केरल 5. तेलंगाना 6. लक्षद्वीप 7. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
6 | उत्तर-पूर्वी क्षेत्र | 1. असम 2. मेघालय 3. मणिपुर 4. मिजोरम 5. अरुणाचल प्रदेश 6. त्रिपुरा 7. नागालैंड |
केन्द्रीय विद्यालय (KVS) 2018 PGT/ TGT/ PRT/ लाइब्रेरियन: सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
आवेदन पत्र में आपको निम्न तरीके से प्राथमिकताओं को भरना होगा:
लेकिन, इससे उम्मीदवारों को उनकी पसंद के अनुसार भावी पोस्टिंग मिलने हेतु उन्हें कोई अधिकार नहीं दिया जाता है और यह उम्मीदवार की पसंद, मेरिट और रिक्तियों की उपलब्धता के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को पोस्ट करने की जगह को तय करना केवल KVS के नियमो के अधीन हैं।
इस वर्ष केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शिक्षक पदों- प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT), लाइब्रेरियन, प्राइमरी शिक्षक (PRT) और प्राइमरी शिक्षक (संगीत) की भर्ती के लिए कुल 8339 रिक्तियों की घोषणा की है। लिखित परीक्षा को ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।
7वें वेतन आयोग के बाद KVS PGT/ TGT/ PRT शिक्षकों की सैलरी
ऑनलाइन आवेदन पत्र में जोन कोड या जोन की प्राथमिकताओं को भरते समय कई बार उम्मीदवार भ्रमित हो जाते हैं। इसलिए, उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय उपरोक्त उल्लेखित जोन की सूची को एक बार अवश्य संदर्भित करना चाहिए और जोन की वरीयताओं को अपनी करियर की संभावनाओं पर विचार करके किसी भी जोन को सावधानीपूर्वक चुनना चाहिए।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation