मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय भर्ती 2020: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित किया है. सिविल जज पदों के लिए योग्भय उम्र्तीमीदवरों का चयन सिविल जज क्लास 2 (प्रवेश स्तर) परीक्षा 2019 के द्वारा की जाएगी. एमपी उच्च न्यायालय सिविल जज के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2020 से आधिकारिक वेबसाइट - mphc.gov.in पर शुरू होगा.
अपेक्षित योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार एमपी हाई कोर्ट सिविल जज परीक्षा के लिए 05 नवंबर 2020 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. यह परीक्षा दो चरणों यानी एमपी हाई कोर्ट सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा और एमपी हाई कोर्ट सिविल जज मेंस एग्जाम में आयोजित की जाएगी.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन जमा शुरू होने की तिथि: 22 सितंबर 2020 को दोपहर 12 बजे
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 05 नवंबर 2020
आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि - 10 नवंबर 2020 से 12 नवंबर 2020 तक.
MP उच्च न्यायालय सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा तिथि: बाद में अधिसूचित किया जाएगा.
एमपी हाई कोर्ट सिविल जज मेन्स परीक्षा तिथि: बाद में अधिसूचित किया जाएगा
MP उच्च न्यायालय सिविल जज परीक्षा 2020 रिक्ति विवरण:
सिविल जज ग्रेड II - 25 पद
MP उच्च न्यायालय सिविल जज परीक्षा 2020 के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा:
01 जनवरी 2020 तक 21 से 35 वर्ष
एमपी हाई कोर्ट सिविल जज पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
चयन लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मेन्स) और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
MP उच्च न्यायालय सिविल जज परीक्षा पैटर्न और सिलेबस:
परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा.
विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | मार्क्स | समय |
भारतीय संविधान | 10 | 10 | 2 घंटे |
कोड ऑफ सिविल प्रोसीजर, 1908 | 15 | 15 | |
ट्रान्सफर ऑफ़ प्रॉपर्टी एक्ट, 1882 | 7 | 7 | |
इंडियन कॉन्ट्रैक्ट एक्ट, 1872 | 8 | 8 | |
स्पेसिफिक रिलीफ एक्ट, 1963 | 6 | 6 | |
लिमिटेशन एक्ट, 1963 | 4 | 4 | |
MP एकोमोडेशन कंट्रोल एक्ट, 1961 | 5 | 5 | |
MP लैंड रेवेन्यु कोड, 1959 | 5 | 5 | |
इंडियन एविडेंस एक्ट, 1872 | 15 | 15 | |
इंडियन पीनल कोड, 1861 | 15 | 15 | |
कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर, 1973 | 15 | 15 | |
नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 | 5 | 5 | |
जनरल नॉलेज | 20 | 20 | |
कंप्यूटर नॉलेज | 10 | 10 | |
इंग्लिश नॉलेज | 10 | 10 | |
कुल | 150 | 150 | 120 मिनट्स |
एमपी हाई कोर्ट मेंस परीक्षा पैटर्न और सिलेबस:
प्रीलिम्स परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य के लिए बुलाया जाएगा. मुख्य परीक्षा में चार प्रश्न पत्र होते हैं जो 400 अंकों के होते हैं. प्रत्येक प्रश्न पत्र की समय अवधि 3 घंटे की होगी.
म.प्र. हाईकोर्ट सिविल जज इंटरव्यू:
जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, वे 50 अंकों की इंटरव्यू के लिए उपस्थित होंगे.
एमपी हाई कोर्ट सिविल जज फाइनल चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा.
इसे भी पढ़ें-
असम PSC भर्ती 2020: 331 पदों की वेकेंसी के लिए apsc.nic.in पर करें आवेदन
पंजाब शिक्षा विभाग भर्ती 2020: 178 सीनियर रेजिडेंट पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन
GSPHC भर्ती 2020: 41 बेस सिविल इंजीनियर पदों की वेकेंसी के लिए करें आवेदन
यहाँ पायें-इस सप्ताह का रोजगार समाचार
एमपी हाई कोर्ट सिविल जज परीक्षा 2020 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mphc.gov.in पर 22 सितंबर से 05 नवंबर 2020 तक ऑनलाइन मोड से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation