MP Police Constable Vacancy 2023 Registration: मध्य प्रदेश (MP) पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 26,जून 2023 को एक्टिव कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 7,090 रिक्तियों को भरने के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 अधिसूचना peb.mp.gov.in पर जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार उम्मीदवार एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या mppolice.gov.in login पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2023 है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 12 अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 250 रुपये जमा करने होंगे। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सुबह की पाली के लिए सुबह 7.30 से 8.30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एमपी पुलिस वैकेंसी 2023 अधिसूचना
आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से 7090 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इनमें कांस्टेबल जनरल ड्यूटी स्पेशल आर्म्ड फोर्स के 2646 पद, कांस्टेबल जनरल ड्यूटी नॉन स्पेशल आर्म्ड फोर्स के 4444 पद और कांस्टेबल जनरल ड्यूटी रेडियो ऑपरेटर के 321 पद शामिल हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल रिक्ति 2023 अधिसूचना पीडीएफ नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड की जा सकती है।
MP Police Constable Vacancy 2023 Notification PDF |
एमपी पुलिस वैकेंसी 2023 हाइलाइट
एमपी पुलिस कांस्टेबल रिक्ति 2023 के बारे में सभी जानकारी नीचे दी गई तालिका में दी गई है।
द्वारा आयोजित | मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (एमपीपीईबी) |
पोस्ट का नाम | पुलिस कांस्टेबल |
रिक्त पद | 7090 |
परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय |
वर्ग | सरकारी नौकरी |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
पंजीकरण तिथियां | 26 जून से 10 जुलाई 2023 |
चयन प्रक्रिया |
|
वेतन | 19500-62000-रुपये |
आधिकारिक वेबसाइट | www.peb.mp.gov.in |
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
एमपी पुलिस कांस्टेबल रिक्ति 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां एमपी पुलिस कांस्टेबल अधिसूचना पीडीएफ के साथ जारी की गई हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
आयोजन | तारीख |
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 अधिसूचना रिलीज की तारीख | 23 जून 2023 |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की तिथि | 26 जून 2023 |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 10 जुलाई 2023 |
संशोधन की अंतिम तिथि | 15 जुलाई 2023 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 परीक्षा तिथि | 12 अगस्त 2023 |
MP Police Constable 2023 Vacancy डिटेल
एमपी पुलिस कांस्टेबल 2023 के माध्यम से कांस्टेबल पदों के लिए कुल 7090 रिक्तियों की घोषणा की गई है। श्रेणीवार वैकेंसी डिटेल नीचे दी गई टेबल में देखें।
कांस्टेबल (जीडी) | सामान्य | अन्य पिछड़ा वर्ग | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | ईडब्ल्यूएस | कुल |
ओपन | 1040 | 1040 | 616 | 771 | 384 | 3851 |
पूर्व-सेवा (10%) | 192 | 191 | 113 | 142 | 71 | 709 |
एचजी (15%) | 287 | 287 | 170 | 212 | 107 | 1063 |
महिला (33%) | 396 | 396 | 235 | 293 | 147 | 1467 |
कुल | 1915 | 1914 | 1134 | 1418 | 709 | 7090 |
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 डिटेल
स्पेशल फोर्स के लिए MP Police Constable Vacancy 2023 | ||||||
कांस्टेबल (जीडी) | सामान्य | अन्य पिछड़ा वर्ग | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | ईडब्ल्यूएस | कुल |
ओपन | 536 | 536 | 317 | 397 | 198 | 1984 |
पूर्व-सेवा (10%) | 71 | 72 | 42 | 53 | 27 | 265 |
एचजी (15%) | 107 | 107 | 64 | 79 | 40 | 397 |
महिला (33%) | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
कुल | 714 | 715 | 423 | 529 | 265 | 2646 |
रिजर्व जनरल ड्यूटी (स्पेशल आर्म्ड फोर्स को छोड़ कर)
एमपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 रिजर्व जनरल ड्यूटी | ||||||
कांस्टेबल | सामान्य | अन्य पिछड़ा वर्ग | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | ईडब्ल्यूएस | कुल |
ओपन | 504 | 504 | 298 | 374 | 186 | 1866 |
पूर्व-सेवा (10%) | 120 | 120 | 71 | 89 | 44 | 444 |
एचजी (15%) | 180 | 180 | 107 | 133 | 67 | 667 |
महिला (33%) | 396 | 396 | 235 | 293 | 147 | 1467 |
कुल | 1200 | 1200 | 711 | 889 | 444 | 4444 |
एमपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 अप्लाई ऑनलाइन लिंक
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके और बिना किसी देरी के एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस लिंक से आवेदन करें |
MP Police Constable Recruitment 2023 के लिए आवेदन शुल्क
एमपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 के लिए परीक्षा शुल्क सामान्य श्रेणियों के लिए 500- रुपये है। भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाएगा और शुल्क भुगतान के बिना कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एमपी पुलिस कांस्टेबल रिक्ति 2023 आवेदन शुल्क | |
वर्ग | आवेदन शुल्क |
सामान्य | 500- रुपये |
एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी | 250- रुपये |
एमपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2023 के लिए पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) द्वारा निर्धारित आवश्यक पात्रता मानकों को पूरा करना होगा। आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता के बारे में यहां देखें।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा लेटेस्ट एग्जाम सिलेबस
एमपी पुलिस वैकेंसी 2023: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं कक्षा) और 12वीं कक्षा की परीक्षा पास होनी चाहिए।
एमपी पुलिस वैकेंसी 2023: आयु-सीमा
कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
एमपी पुलिस वैकेंसी 2023 पर चयन प्रक्रिया
एमपी पुलिस कांस्टेबल रिक्ति 2023 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
- शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण।
MP Police Constable 2023 के लिए वेतन
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के तहत, कांस्टेबल पदों के लिए अनंतिम रूप से चयनित सभी उम्मीदवारों को 19500-62000/- रुपये मासिक वेतन और भत्ते का भुगतान किया जाएगा।
MP Police Constable Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
- पहले आधिकारिक साइट www.peb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “ MP Police Constable Vacancy 2023 Apply Online” पर क्लिक करें।
- फिर आवश्यक जानकारी दर्ज करके खुद को "Register" करें।
- फिर लॉगिन ओप्शन पर क्लिक करें और अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग-इन करें।
- आवेदन पत्र को भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- सभी जानकारी को सत्यापित करने के लिए “Preview” टैब पर क्लिक करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अंत में, एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation