आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार 28 मार्च 2019 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत संबंधित ट्रेड में अपेक्षित योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार पदों के लिए पात्र हैं. आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड ने कुल 4104 रिक्तियों को अधिसूचित किया है. सीटों की संख्या अस्थायी है जो पूर्व सूचना के बिना बदली भी जा सकती है.
उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल www.ongcapprentices.co.in / www.ongcindia.com के माध्यम से सम्बंधित ट्रेड के लिए एक सेक्टर में विशेष कार्य केंद्र के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च 2019 से आरम्भ होगी और 28 मार्च 2019 तक जारी रहेगी.
उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड में पूरे भारत में उपलब्ध स्थान-वार संख्या, पात्रता मानदंड और अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं.
अधिसूचना विवरण
अधिसूचना संख्या: ONGC / APPR / 1/2019 /
महत्वपूर्ण तिथि:
• ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि- 14 मार्च 2019
• ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 28 मार्च 2019
• परिणाम / चयन की टेंटेटिव तिथि- 1 अप्रैल 2019
• दस्तावेज़ सत्यापन- 8 अप्रैल से 12 अप्रैल 2019 तक
• उम्मीदवारों की ज्वाइनिंग- 15 अप्रैल 2019
पद रिक्ति विवरण:
लोकेशन वाइज-
वर्क सेंटर | पदों की अनुमानित संख्या |
नार्थ सेक्टर में कुल पद | 62 |
ओवीएल दिल्ली | 25 |
जोधपुर | 7 |
देहरादून | 30 |
मुंबई सेक्टर में कुल पदों की संख्या | 745 |
मुंबई | 445 |
गोवा | 24 |
हजीरा | 164 |
उरान | 112 |
वेस्टर्न सेक्टर में कुल पदों की संख्या | 1588 |
काम्बे | 86 |
वडोदरा | 178 |
अंकलेश्वर | 474 |
अहमदाबाद | 483 |
मेहसाणा | 367 |
ईस्टर्न सेक्टर में कुल पदों की संख्या | 769 |
जोरहाट | 95 |
सिलचर | 49 |
नाज़िरा और शिवसागर | 769 |
साउथ सेक्टर में कुल पदों की संख्या | 306 |
चेन्नई | 68 |
काकीनाडा | 51 |
राजमुंदरी | 306 |
कराईकल | 228 |
सेंट्रल सेक्टर में कुल पदों की संख्या | 197 |
अगरतला | 149 |
कोलकाता | 48 |
अपरेंटिस पदों के लिए पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता:
• अकाउंटेंट- सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय कॉमर्स में स्नातक डिग्री.
• असिस्टेंट- एचआर - बी.ए. में स्नातक की डिग्री (स्नातक) या सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से बीबीए.
• सेक्रेट्रीयल असिस्टेंट / कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) / ड्राफ्ट्समैन (सिविल) / इलेक्ट्रीशियन / इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक / फिटर / इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक / इनफार्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस/ मशीनिस्ट मैकेनिक (मोटर वाहन) / मैकेनिक डीजल / रेफ्रिजेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक / सर्वेयर / वेल्डर - प्रासंगिक विषय में आईटीआई.
• लैब असिस्टेंट- पीसीएम या पीसीबी के साथ बी.एससी; लैब में लैब असिस्टेंट (केमिकल प्लांट) ट्रेड में आई.टी.आई.
• सिविल / कंप्यूटर साइंस / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / मैकेनिकल- संबंधित विषयों में इंजीनियरिंग / डिप्लोमा.
आयु सीमा - 18 से 24 वर्ष (सरकार के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट)
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों को योग्यता और उसके बाद मेरिट में प्राप्त अंकों के आधार पर चुना जाएगा.
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. ONGC अपरेंटिस भर्ती 2019 ऑनलाइन आवेदन 28 मार्च 2019 तक भरे जा सकते हैं. उम्मीदवार भविष्य के लिए अंतिम रूप से जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation