राजस्थान मदरसा बोर्ड भर्ती 2023: राजस्थान मदरसा बोर्ड ने राज्य में स्थित मान्यता प्राप्त मदरसों में शिक्षा और कंप्यूटर अनुदेशकों की भर्ती के लिए एक शार्ट नोटिस जारी किया है। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञापन (सं.1/2023-24) के अनुसार शिक्षा अनुदेशकों और कंप्यूटर अनुदेशकों की संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। बोर्ड ने शिक्षा अनुदेशक के 4143 पदों और कंप्यूटर अनुदेशकों के 2700 पदों समेत कुल 6843 पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी की है।पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू हो रही है और इच्छुक उम्मीदवार 25 नवम्बर तक ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंI
Rajasthan Madarsa Board Recruitment 2023 महत्वपूर्ण विवरण:
आर्गेनाइजेशन | राजस्थान मदरसा बोर्ड |
रिक्ति का नाम | शिक्षा अनुदेशक और कंप्यूटर अनुदेशक |
पदों की संख्या | 6843 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख | 27 अक्टूबर 2023 |
आवेदन की आखिरी तारीख | 25 नवम्बर 2023 |
राजस्थान मदरसा बोर्ड भर्ती 2023 आयुसीमा:
राजस्थान मदरसा बोर्ड भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक है। आयु सीमा की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद दी जायेगी। आयु की गणना 2023 को आधार पर की जाएगी। इसके अतिरिक्त ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जायेगीI
Rajasthan Madarsa Board Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया:
- ऑफिशियल वेबसाइट minority.rajasthan.gov.in पर जायेंI
- इसके बाद आपको होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें
- Rajasthan Madarsa Board Recruitment 2023 पर क्लिक करें
- अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक सही-सही दर्ज करें
- फिर अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करें
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे फाइनल सबमिट करें
- अंत में आपको आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेंI
Comments
All Comments (0)
Join the conversation