SSC CGL Exam 2025 Postponed:ऑफिशियल नोटिस जारी SSC परीक्षा हुई स्थगित, लेटेस्ट अपडेट जानें
SSC CGL Exam 2025 Postponed: एसएससी परीक्षा 13 से 30 अगस्त और सितंबर 2025 पहले सप्ताह तक हुई स्थगित। एसएससी ने 8 अगस्त (शुक्रवार) की देर रात जारी एक आधिकारिक नोटिस में यह घोषणा की है। एग्जाम सेंटर सहित सभी लेटेस्ट अपडेट जानें।
SSC CGL Exam 2025 Postponed: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 13 अगस्त, 2025 से आयोजित होने वाली सीजीएल (CGL) परीक्षा 2025 को स्थगित कर दिया गया है। तकनीकी दिक्कतों का हवाला देते हुए 8 अगस्त, 2025 को आधिकारिक सूचना जारी की गई है। स्थगित की गई परीक्षा के लिए जारी नोटिस के अनुसार “ऑपरेशनल दिक्कतें, टेक्निकल ग्लिचेस और माल प्रैक्टिस की वजह से कई शिफ्ट में दिक्कत आने के कारण लगभग 55,000 से ज्यादा उम्मीदवार प्रभावित हुए हैं। इन सभी को दोबारा परीक्षा में बैठना होगा।” SSC Phase 13 में काफी दिक्कते थीं। परीक्षाओं का आयोजन 29 अगस्त 2025 से किया जाएगा।
उम्मीदवार ध्यान दें, 29 अगस्त 2025 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 26 से डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल 2025 स्थगित परीक्षा का ऑफिशियल नोटिस
एसएससी सीजीएल 2025 स्थगित आधिकारिक सूचना पढ़ने के लिए नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करें:
| एसएससी सीजीएल 2025 स्थगित |
एसएससी सीजीएल 2025 के लिए सेंटर कैसे मिलेंगे?
उम्मीदवार ध्यान दें जारी किए गए ऑफिशियल नोटिस के अनुसार परीक्षाएं केवल स्थिगत की गई हैं। वहीं परीक्षाओं को दोबारा आयोजित किया जाएगा। परीक्षाओं का आयोजन 29 अगस्त 2025 से किया जाएगा। वहीं उम्मीदवार 26 अगस्त से अपना एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे। नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों को सेंटर उन्हीं तीन प्रेफरेंस में से मिलेगा जो पहले भरे थे।
एसएससी सीजीएल 2025 सेंटर के बारे में कैसे बताया जाएगा?
एसएससी परीक्षा 2025 के सेंटर के बारे में उम्मीदवारों को ईमेल और SMS के जरिए बताया जाएगा। वहीं सभी परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद उम्मीदवार क्वेश्चन के चैलेंज की प्रक्रिया के लिए 29 अगस्त 2025 के बाद कर सकेंगे। उसके लिए फीस का भी भुगतान करना होगा यदि सवाल गलत निकला तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
सीजीएल की परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त को किया जाना था, वे भी स्थगित कर दिया गया है। रिवाइज शेड्यूल बहुत जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारो को ऑफिशियल नोटिस पढ़ने की सलाह दी जाती हे।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.