reet2024.co.in Answer key: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2025) की आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर जारी कर दी है। उम्मीदवार अब OMR शीट पीडीएफ के साथ उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का आंकलन कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों पर आपत्ति है, तो वे इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025, रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति उठाने के लिए 300 रुपये शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।
REET Answer Key 2025 Rajasthan PDF Download
उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर लेवल 1, 2 रीट आंसर-की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
REET Answer Key 2025 PDF (27 मार्च, शिफ्ट-1) | यहां क्लिक करें |
REET Exam Answer Key 2025 PDF (27 मार्च, शिफ्ट-2) | यहां क्लिक करें |
REET Answer Key 2025 Level 1, 2 PDF (28 मार्च 2025) | यहां क्लिक करें |
Madhyamik Shiksha Board Rajasthan
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (आरबीएसई), जिसे राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नाम से भी जाना जाता है, राजस्थान राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों के लिए एक राज्य स्तरीय शिक्षा बोर्ड है। बोर्ड माध्यमिक (कक्षा 10) और वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 12) स्तर की परीक्षाएँ आयोजित करता है और राज्य में माध्यमिक शिक्षा के प्रचार और विकास के लिए जिम्मेदार है।
REET 2025 Answer Key PDF Free Download: रीट परीक्षा पासिंग मार्क्स
लेवल 1 और लेवल 2 रीट 2025 परीक्षा के लिए पासिंग मार्क्स हैं:
कैटेगरी | टीएसपी के लिए REET योग्यता अंक (%) | नॉन-टीएसपी के लिए REET योग्यता अंक (%) |
---|---|---|
Gen | 60 | 60 |
ST | 36 | 55 |
SC, OBC, MBC, EWS | 55 | 55 |
Ex-Servicemen & Widow (पूर्व सैनिक एवं विधवा) | 50 | 50 |
PwD | 40 | 40 |
Sahariya Jan-Jati (सहरिया जन-जाति) | 36 | 36 |
REET Level 1 Answer Key PDF 2025: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा कब हुई
REET परीक्षा 27 और 28 फरवरी, 2025 को लेवल 1 और लेवल 2 के लिए आयोजित की गई थी। जिसमें राज्य के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया था।
Latest Update: 4:55 PM (25 March)
REET पात्रता परीक्षा 2025 की official anskey जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 की उत्तर कुंजी आधिकारिक रूप से आज 25 मार्च को जारी की गई है। शिफ्ट वाइज उत्तर पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है।
Latest Update: 4:50 PM (25 March)
REET Exam Answer Key 2025: रीट आंसर-की पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
जो अभ्यर्थी रीट परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट reet2024.co.in पर जाएं।
- REET Answer Key 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन डिटेल (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और मिलान करें।
REET Answer Key 2025 Objection Link
27-28 फरवरी 2025 को आयोजित रीट परीक्षा 2024 के स्तर प्रथम (प्रथम पारी) एवं स्तर द्वितीय (द्वितीय एवं तृतीय पारी) के प्रोविजनल उत्तर-पत्र रीट की आधिकारिक वेबसाइट www.reet2024.co.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति हो, तो वह प्रमाणित पुस्तक (Standard, Authentic) के संदर्भ सहित ₹300/- प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान कर 31 मार्च 2025, रात्रि 12:00 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। ऑफलाइन अथवा बिना प्रमाण के प्रस्तुत आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज करने की विस्तृत प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देश रीट की वेबसाइट www.reet2024.co.in पर उपलब्ध हैं।
REET Answer Key 2025 Objection Challan Link | यहां क्लिक करें |
REET 2025 Answer Key Print Challan Link | यहां क्लिक करें |
रीट 2025 आंसर-की आपत्ति नोटिस पीडीएफ | यहां क्लिक करें |
REET Answer Key 2025 Level 1 , 2: आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।
- आप पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
- फिर संबंधित प्रश्न और उसका सही उत्तर चुनें।
- अब प्रमाण के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करें।
- अत में निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद आपत्ति सबमिट करें।
REET Result 2025: रीट रिजल्ट कब होगा जारी?
RBSE द्वारा REET 2025 का फाइनल रिजल्ट आंसर-की पर दर्ज आपत्तियों के समाधान के बाद जारी किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट अप्रैल 2025 में घोषित किया जाएगा। रिजल्ट से संबंधित सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए, अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation