RPSC RAS 2024 Notification: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 2 सितंबर को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) 2024 परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी कर दी है। पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध अधिसूचना में पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम सहित परीक्षा के प्रमुख विवरण दिए गए हैं। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 19 सितंबर से 18 अक्टूबर 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल पदों में से 346 राज्य सेवा के पद हैं और 387 अधीनस्थ सेवा के पद हैं।
RPSC RAS 2024 भर्ती के महत्वपूर्ण तिथियां
RPSC RAS 2024 अधिसूचना पीडीएफ के साथ, संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण तिथियों की भी घोषणा की गई है। आप महत्वपूर्ण तिथियां यहां देख सकते हैं:
- आरपीएससी आरएएस अधिसूचना 2024 रिलीज की तारीख:- 2 सितंबर 2024
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख:- 19 सितंबर 2024
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि:- 18 अक्टूबर 2024।
RPSC RAS Vacancy 2024: इतने पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान प्रशासनिक सेवा के लिए राज्य सेवा और अधीनस्थ राज्य सेवा पदों के लिए कुल 733 रिक्तियों की घोषणा की गई है। हमने नीचे रिक्तियों का विवरण दिया है:
RPSC RAS State Service Vacancy 2024 Details
आधिकारिक सूचना में, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न राज्य सेवाओं के लिए 346 पदों की घोषणा की है। आप नीचे रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं:
क्र. सं. | सेवा का नाम | पदों की संख्या | वेतनमान (Pay Matrix) |
1 | राजस्थान प्रशासनिक सेवा | 25 | L-14 |
2 | राजस्थान पुलिस सेवा | 50 | L-14 |
3 | राजस्थान लेखा सेवा | 109 | L-14 |
4 | राजस्थान सहकारी सेवा | 12 | L-12 |
5 | राजस्थान नियोजन सेवा | 03 | L-12 |
6 | राजस्थान कारागार सेवा | 0 | L-12 |
7 | राजस्थान उद्योग सेवा | 02 | L-12 |
8 | राजस्थान राज्य बीमा सेवा | 03 | L-14 |
9 | राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा | 59 | L-12 |
10 | राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा | 07 | L-12 |
11 | राजस्थान पर्यटन सेवा | 0 | L-12 |
12 | राजस्थान परिवहन सेवा | 02 | L-12 |
13 | राजस्थान समेकित बाल विकास सेवा | 13 | L-14 |
14 | राजस्थान देवस्थान सेवा | 0 | L-12 |
15 | राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा | 40 | L-14 |
16 | राजस्थान महिला विकास सेवा | 0 | L-14 |
17 | राजस्थान श्रम कल्याण सेवा | 02 | L-12 |
18 | राजस्थान आबकारी (सामान्य शाखा) सेवा | 0 | L-12 |
19 | राजस्थान आबकारी (Preventive Force) सेवा | 0 | L-12 |
20 | राजस्थान अल्प संख्यक मामलात सेवा | 0 | L-12 |
21 | राजस्थान राज्य कृषि सेवा (विपणन अधिकारी) | 16 | L-14 |
RPSC RAS Subordinate Service Vacancy 2024 Details
आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में कुल रिक्तियों में से 387 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं। आप नीचे दी गई तालिका में रिक्तियों की विस्तृत जानकारी देख सकते हैं:
क्र. सं. | सेवा का नाम | पदों की संख्या | वेतनमान (Pay Matrix) |
1 | राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा (NSA) | 11 | L-10 |
2 | राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा (SA) | 02 | L-10 |
3 | राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा (NSA) | 41 | L-10 |
4 | राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा (SA) | 02 | L-10 |
5 | राजस्थान तहसीलदार सेवा (NSA) | 166 | L-11 |
6 | राजस्थान तहसीलदार सेवा (SA) | 12 | L-11 |
7 | राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा | 0 | L-10 |
8 | राजस्थान नियोजन अधीनस्थ सेवा | 0 | L-10 |
9 | राजस्थान उद्योग अधीनस्थ सेवा | 0 | L-11 |
10 | राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा (NSA) | 0 | L-10 |
11 | राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा (SA) | 0 | L-10 |
12 | राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (NSA) | 17 | L-10 |
13 | राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (SA) | 01 | L-10 |
14 | राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा (NSA) | 04 | L-11 |
15 | राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा (SA) | 0 | L-11 |
16 | राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (NSA) | 0 | L-11 |
17 | राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (SA) | 01 | L-11 |
18 | राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) (NSA) | 42 | L-11 |
19 | राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) (SA) | 08 | L-12 |
20 | राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (जिला परिवीक्षा समाज कल्याण अधिकारी) (NSA) | 14 | L-12 |
21 | राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (जिला परिवीक्षा समाज कल्याण अधिकारी) (SA) | 03 | L-12 |
22 | राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (NSA) | 08 | L-10 |
23 | राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (SA) | 0 | L-10 |
24 | राजस्थान अल्प संख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा (Programme Officer) | 0 | L-11 |
25 | राजस्थान अधीनस्थ सेवा "राज्य कृषि विपणन विभाग अनुभाग" (कनिष्ठ विपणन अधिकारी) | 55 | L-11 |
RPSC RAS 2024 Eligibility Criteria: जानें कौन कर सकता है आवेदन
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RPSC RAS 2024 परीक्षा के लिए कुछ बुनियादी पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं, इसलिए निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र होंगे।
शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
आयु-सीमा; आवेदक की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पीडीएफ देखें।
RPSC RAS NOTIFICATION 2024 PDF |
RPSC RAS 2024 Application fee: कितना देवा होगा ऑनलाइन शुल्क
जनरल, ईबीसी, ओबीसी वर्ग के लिए यह 600 रुपये है। वहीं, एसटी, एससी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।
RPSC RAS 2024 भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?
RPSC RAS 2024 भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया काफी सरल है। आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आपको राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- "RPSC Online" पर क्लिक करें: होम पेज पर आपको "RPSC Online" का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- "Apply Online" पर क्लिक करें: "RPSC Online" पर क्लिक करने के बाद आपको "Apply Online" का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- नोटिफिकेशन पढ़ें: आवेदन करने से पहले आपको नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। इसमें पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा आदि सभी जानकारी दी गई होगी।
- आवेदन फॉर्म भरें: नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद आपको आवेदन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें: आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- फीस जमा करें: आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं।
- सबमिट करें: सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation