RPSC RAS Prelims Exam Date 2024 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्रारंभिक परीक्षा 2024 की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। परीक्षा [2 फरवरी 2025] को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर परीक्षा नोटिस देख सकते हैं। राज्य भर के हजारों अभ्यर्थी इस घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि RAS परीक्षा राजस्थान की सबसे प्रतिष्ठित और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। [2 सितंबर 2024] को जारी की गई अधिसूचना में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और परीक्षा पैटर्न के बारे में भी विवरण दिया गया है।
RPSC RAS Prelims Exam Date 2024: कब होगा एग्जाम
RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तिथि घोषित कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी 2025 (रविवार) को निर्धारित है। परीक्षा में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान से कुल 200 अंकों के 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। आप राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
RPSC RAS 2024 भर्ती के माध्यम कितने पद भरे जाएंगे?
RPSC RAS 2024 भर्ती के माध्यम से कुल 733 पद भरे जाएंगे। इनमें से राज्य सेवाएं के 346 पद और अधीनस्थ सेवाएं के लिए 387 पद शामिल है।
RPSC RAS Bharti 2024: जानें कब तक करें आवेदन
आरपीएससी राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर 2024 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर शुरू होगी और उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation