रेलवे ने RRB ALP एवं टेक्निशियन के स्टेज 1 (CBT 1 एग्जाम) परीक्षा का संशोधित परिणाम घोषित कर दिया है. उम्मीदवार अपना CBT 1 स्कोर कार्ड 20 दिसंबर 2018 को शाम 8 बजे से 20 जनवरी 2019 को रात 11.55 बजे तक डाउनलोड कर पाएंगे. रेलवे लोको पायलट एवं टेक्निशियन भर्ती 2018 के तहत CBT 1 में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा CBT 2 में सम्मिलित होना होगा जिसका आयोजन 21, 22 एवं 23 जनवरी 2019 को किया जाना है.
रेलवे द्वारा इस सम्बन्ध में जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार, RRB ALP एवं टेक्निशियन भर्ती 2018 के प्रथम चरण की लिखित परीक्षा का संशोधित परिणाम 20 दिसंबर 2018 को जारी किया जाना है.
उल्लेखनीय है की रेलवे बोर्ड ने आंसर की में गड़बड़ी के कारण पूर्व में घोषित परिणाम को रद्द कर दिया है. ताजा सूचना के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सभी आंसर की का फिर से जाँच किया जा रहा है. जिसके बाद रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा चयनित उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जानी है. वैसे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे ऑफिशियल वेबसाइट से रेलवे ग्रुप-सी भर्ती परीक्षा 2018 का जोन-वाइज परिणाम देख सकते हैं.
रेलवे भर्ती दिसंबर 2018 एवं जनवरी 2019: 16354 रिक्तियां साउथ वेस्टर्न रेलवे व अन्य में
पूर्व में बोर्ड ने RRB ALP CBT परीक्षा का ‘Answer Key’ 13 सितंबर 2018 को जारी कर दिया था. चयनित किये गये उम्मीदवारों का मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों द्वारा दायर आपत्तियों पर अंतिम रूप से विचार के बाद किया जायेगा. उम्मीदवारों को ‘Answer Key’ से सम्बन्धित आपत्तियां दर्ज करने के लिए 4 दिन का समय दिया गया था. आंसर की पर आपत्ति के लिए 15 सितम्बर 2018 तक का समय उम्मीदवारों की दिया गया था.
RRB ने लोको पायलट/टेक्निशियन के 26,502 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया था, जिसके लिए कुल 47.56 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया. उल्लेखनीय है कि बोर्ड ने हाल में रिक्त पदों की संख्या में बढ़ोतरी किया है, जिसके अनुसार अब कुल रिक्त पदों की संख्या 64,371 हो गयी है.
133600+ सरकारी नौकरियों के लिए दिसंबर और जनवरी में हो रहे हैं आवेदन, 10वीं से पीजी तक के लिए मौका
वैसे उम्मीदवार जो ग्रुप-सी एवं टेक्निशियन के लिए आयोजित किये जाने वाले प्रथम चरण के परीक्षा में सफल होंगे उनगे चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जायेगा. द्वितीय चरण के लिए जोन वाइज असिस्टेंट लोको पायलट एवं टेक्निशियन की कुल रिक्तियों के संख्या के 15 गुणा उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा.
उम्मीदवार अपना परिणाम सम्बन्धित बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं, विभिन्न बोर्ड्स के रिजल्ट लिंक नीचे दिये गये हैं.
रोल नंबर एवं स्कोर कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक - जोन अनुसार RRB ALP एवं टेक्निशियन 2018 संशोधित परिणाम नीचे देखें-
Railway Board Zone | Official Website | Revised Result / Roll Number of Shortlisted Candidates for 2nd Stage CBT |
RRB Ahmedabad | Declared / Announced | |
RRB Ajmer | Declared / Announced | |
RRB Allahabad | Declared / Announced | |
RRB Bangalore | Declared / Announced | |
RRB Bhopal | Declared / Announced | |
RRB Bhubaneshwar | Declared / Announced | |
RRB Bilaspur | Declared / Announced | |
RRB Chandigarh | Declared / Announced | |
RRB Chennai | Declared / Announced | |
RRB Gorakhpur | Declared / Announced | |
RRB Guwahati | Declared / Announced | |
RRB Jammu Srinagar | Declared / Announced | |
RRB Kolkata | Declared / Announced | |
RRB Malda | Declared / Announced | |
RRB Mumbai | Declared / Announced | |
RRB Muzaffarpur | Declared / Announced | |
RRB Patna | Declared / Announced | |
RRB Ranchi | Declared / Announced | |
RRB Secunderabad | Declared / Announced | |
RRB Siliguri | Declared / Announced | |
RRB Thiruvananthapuram | Declared / Announced |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation