This is an archived article last updated on Aug 14, 2025. The information may be outdated.

RRC CR Apprentice Recruitment 2025: सेंट्रल रेलवे में 2418 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया से लेकर सभी डिटेल जानें

Last Updated: Aug 14, 2025, 13:16 IST

RRC CR Apprentice Recruitment 2025: आरआरसी ने सेंट्रल रेलवे मुंबई में 2418 के विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर, 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। आगे लेख में जरूरी डॉक्यूमेंट्स सहित डिटेल जानें। 

RRC CR Apprentice Recruitment 2025
RRC CR Apprentice Recruitment 2025

RRC CR Apprentice Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) सेंट्रल रेलवे मुंबई की ओर से आरआरसी सीआर पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2418 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू हो गई है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर, 2025 तय की गई है। 

उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा, मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती रेलवे में व्यावहारिक अनुभव के साथ-साथ तकनीकी कौशल हासिल करने का एक शानदार अवसर देगी। इस भर्ती के तहत विभिन्न रेलवे मंडलों के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिसशिप के पदों को प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे लेख देख सकते हैं। 

RRC CR Apprentice Recruitment 2025: नोटिफिकेशन

 इच्छुक आवेदकों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करते हो। नीचे टेबल में दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं:

RRC CR Apprentice Recruitment 2025

ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

RRC CR Apprentice Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण

यह भर्ती रेलवे में व्यावहारिक अनुभव के साथ-साथ तकनीकी कौशल हासिल करने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए महत्वपुर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:

प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) सेंट्रल रेलवे मुंबई 

पद का नाम 

आरआरसी सीआर

पदों की संख्या 

2418

आवेदन की अंतिम तिथि 

11 सितंबर 2025

चयन प्रक्रिया 

मेरिट लिस्ट 

आयु सीमा 

15 से 24

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://www.rrccr.com/

RRC CR Apprentice Recruitment 2025: रिक्त पदों की संख्या 

नीचे टेबल में आरआरसी सीआर भर्ती 2025 के लिए रिक्त पदों की संख्या दी गई है, जिसमें सभी पदो के नाम शामिल हैं:

पद का नाम 

रिक्त पदों की संख्या 

मुंबई क्लस्टर

1,344

भुसावल क्लस्टर

528

पुणे क्लस्टर

152

नागपुर क्लस्टर

114

सोलापुर क्लस्टर

280

कुल पदों की संख्या 

2,418

आरआरसी सीआर अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

संबंधित भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित जरूरी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी:

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • स्कैन किए गए हस्ताक्षर

  • कक्षा 10वीं/मैट्रिकुलेशन की अंकतालिका और प्रमाण पत्र

  • प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र (एनसीवीटी/एससीवीटी मान्यता प्राप्त)

  • जन्म तिथि प्रमाण (जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं प्रमाण पत्र)

  • जाति/श्रेणी प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस) यदि लागू हो

  • विकलांगता प्रमाण पत्र (PwBD उम्मीदवारों के लिए) यदि लागू हो

  • निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

  • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आदि)

BSF Recruitment 2025: बीएसएफ ने हैड कांस्टेबल सहित कई पदों पर निकाली भर्ती

आरआरसी सीआर अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपनी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 अब Online Application for Apprentice Recruitment 2025” पर जाएं। 

स्टेप 3 “Apply Online” पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 अपनी पर्सनल डिटेल्स भरें। 

स्टेप 5 मांगे डॉक्यूमेंट्स को स्कैन कर अपलोड करें। 

स्टेप 6 अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सब्मिट करें। 

स्टेप 7 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 14, 2025, 13:16 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News