RSMSSB Rajasthan LDC Cut Off 2024 OUT: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) 2024 भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। परिणाम और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक अब आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं। जो उम्मीदवार क्लर्क ग्रेड- II / जूनियर असिस्टेंट संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल हुए थे, वे अब कट ऑफ पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
कट-ऑफ को पूरा करने वाले उम्मीदवार अगले चरण, टाइपिंग प्रवीणता परीक्षा (Typing Proficiency Test) में शामिल होंगे। कट-ऑफ श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है, पिछले वर्ष सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 122.28 अंक और महिला उम्मीदवारों के लिए 108.97 अंक थे।
यहां देखें: कब आएगा Rajasthan RSMSSB Stenographer Result 2024
Rajasthan RSMSSB Clerk Result 2024 PDF Download Link
RSMSSB LDC (लोअर डिवीजन क्लर्क) रिजल्ट के साथ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा कट ऑफ मार्क्स भी पीडीएफ प्रारूप में जारी किए गए हैं, जिसमें चयनित उम्मीदवारों का विवरण शामिल है । उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क कट ऑफ 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करें | RSMSSB Lower Division Clerk Cut Off 2024 PDF (Link Active) |
Rajastha LDC Non TSP Cut off Marks
RSMSSB LDC TSP Cut off Marks
RSMSSB राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क/ जूनियर असिस्टेंट कट ऑफ 2024 का अवलोकन
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क कट ऑफ 2024 का अवलोकन देख सकते हैं।
संगठन का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) |
परीक्षा का नाम | क्लर्क ग्रेड-II / जूनियर असिस्टेंट संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 |
पद का नाम | लोअर डिविजन क्लर्क, क्लर्कल और जूनियर असिस्टेंट |
रिक्त पदों की संख्या | 4197 |
राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 2024 | 25 नवंबर 2024 (शाम 6:27 बजे) |
परीक्षा तिथि | 11 अगस्त 2024 |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट |
आधिकारिक वेबसाइट | https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ |
राजस्थान RSMSSB क्लर्क रिजल्ट 2024 कैसे डाउनलोड करें?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जारी किए गए क्लर्क परीक्षा परिणाम (RSMSSB Clerk Result 2024) को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://rsmssb.rajasthan.gov.in
- होमपेज पर आपको "Results" या "परिणाम" नाम का एक विकल्प मिलेगा।
- इस पर क्लिक करें।
- रिजल्ट सेक्शन में आपको "Clerk Exam Result 2024" नाम का लिंक दिखेगा।
- संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- यदि रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन की आवश्यकता हो, तो अपनी पंजीकरण संख्या (Registration Number), जन्म तिथि (Date of Birth), और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें और "Submit" पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम PDF फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करने के लिए "Download" बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें।
- पीडीएफ फाइल में अपने नाम या रोल नंबर को खोजने के लिए Ctrl + F (Windows) या Command + F (Mac) का उपयोग करें।
- अपना नाम या रोल नंबर दर्ज करें और "Enter" दबाएं।
यदि आपको कट ऑप डाउनलोड करने में कोई समस्या हो रही है, तो RSMSSB हेल्पलाइन या आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation