This is an archived article last updated on Oct 8, 2017. The information may be outdated.

साउथ ईस्टर्न रेलवे में स्काउट्स और गाइड्स कोटा के अंतर्गत भर्ती, करें आवेदन

Last Updated: Oct 8, 2017, 12:36 IST

साउथ ईस्टर्न रेलवे ने वर्ष 2017-18 के लिए स्काउट्स और गाइड्स कोटा के अंतर्गत कोलकाता, आदरा , चक्रधरपुर, खड़गपुर और रांची स्थानों पर भर्ती के लिए खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 18 अक्टूबर 2017 तक (दूरस्थ क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर 2017) आवेदन कर सकते हैं.

South Eastern Railway Recruitment 2017
South Eastern Railway Recruitment 2017

साउथ ईस्टर्न रेलवे ने वर्ष 2017-18 के लिए स्काउट्स और गाइड्स कोटा के अंतर्गत कोलकाता, आदरा , चक्रधरपुर, खड़गपुर और रांची स्थानों पर भर्ती के लिए खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 18 अक्टूबर 2017 तक (दूरस्थ क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर 2017) आवेदन कर सकते हैं.

अधिसूचना विवरण

अधिसूचना संख्या - SER/Pers/SportsQuota/OA/2017-18

महत्वपूर्ण तिथि:

  • आवेदन की अंतिम तिथि - 18 अक्टूबर 2017
  • दूरस्थ क्षेत्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि - 30 अक्टूबर 2017

रिक्ति विवरण

स्काउट और गाइड कोटा - 10 पद

  • हेडक्वार्टर - 02 पद
  • आदरा- 02 पद
  • चक्रधरपुर - 02 पद
  • खड़गपुर - 02 पद
  • रांची - 02 पद

पात्रता मानदंड:

शैक्षिक योग्यता:

उम्मीदवारों को एक मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं या मैट्रिक पास होना चाहिए या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए, इसके साथ ही शैक्षिक योग्यता की अन्य जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें.

आयु सीमा:

  • 18-28 वर्ष – जेनरल
  • 18-31 वर्ष - ओबीसी
  • 18-35 वर्ष - अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन लिखित / स्काउटिंग कौशल आकलन परीक्षा में प्रदर्शन पर आधारित होगा.

आवेदन कैसे करें:

इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन को इस पते पर भेज सकते हैं-असिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर (रिक्रूटमेंट), रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, बंगला संख्या-12 ए, गार्डन रीच, कोलकाता -700043 (बीएनआर सेंट्रल अस्पताल के पास) या कार्यालय में ड्राप बॉक्स में 18 अक्टूबर 2017 (दूरस्थ क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर 2017) तक आवेदन को छोड़ सकते हैं.

विस्तृत अधिसूचना

Rojgar Samachar eBook

रोजगार समाचार

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Manager - Editorial

Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 8, 2017, 11:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News