स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एसएआई) ने रिसर्च फेलो सहित अन्य 15 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार 18, 19 और 20 सितंबर 2017 को आयोजित होने वाले इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
• इंटरव्यू की तिथि : 18, 19 और 20 सितंबर 2017
रिक्ति विवरण
• रिसर्च फैलो: 07 पद
1. एन्थ्रोपोमेट्री
2. न्यूट्रीशन
3. साइकोलॉजी
4. फिजियोलॉजी
• स्पोर्ट्स मेडिसिन डॉक्टर : 02 पद
- न्यूट्रीशनिस्ट: 04 पद
- फिजियोथेरेपिस्ट: 02 पद
पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता:
•एन्थ्रोपोमेट्री: न्यूनतम 60% अंकों के साथ ह्यूमन बायोलोजी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री साथ ही विभिन्न पदों से सम्बंधित शैक्षिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना को देखें.
आयु सीमा:
- रिसर्च फेलो : अधिकतम 28 वर्ष
- स्पोर्ट्स मेडिसिन डॉक्टर : अधिकतम 55 वर्ष.
- न्यूट्रीशनिस्ट: अधिकतम 45 वर्ष.
- फिजियोथेरेपिस्ट: अधिकतम 55 वर्ष.
आवेदन कैसे करें:
पात्र उम्मीदवार 18, 19 और 20 सितंबर 2017 को निम्न वेन्यू पर आयोजित होने वाले इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं- स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एसएआई), जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम कॉम्प्लेक्स गेट नंबर-10, ईस्ट गेट, लोदी रोड, नई दिल्ली 110003.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation