UP Educator Recruitment 2025: बालबाटिका कक्षाओं के लिए यूपी सरकार ने 8,800 पदों को दी मंजूरी, सभी डिटेल्स जानिए
UP Educator Recruitment 2025: यूपी सरकार ने राजकीय प्राथमिक और संयुक्त विद्यालयों में बालवाटिका कक्षाओं के लिए 8,800 ईसीसीई शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दी है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 30 सिंतबर, 2025 तक अपने जिला कार्यालयों के माध्यम से करें आवेदन।
UP Educator Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 8,800 प्राथमिक और संयुक्त विद्यालयों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) शिक्षकों की भर्ती को आधिकारिक रूप से हरी झंडी दे दी है।इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2025 से शुरू होकर 30 सितंबर 2025 तक GEM पोर्टल के माध्यम से जारी रहेगी। इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 1 जुलाई 2024 तक अधिकतम 40 वर्ष है।
इस शिक्षा अभियान के तहत बालबाटिका कक्षाओं के प्रबंधन और सहयोग के लिए की जाएगी। जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत शिक्षा के लिए एक नई पहल है।
UP ECCE Educator Recruitment 2025: आवेदन की अंतिम तिथि
यह भर्ती सरकारी आदेश संख्या 81/2025 / 1006319 / 2025–68–5099 / 178 / 2024, दिनांक 27 जून 2025 के जरिए अनुमोदित वार्षिक कार्य योजना और बजट (AWP&B) 2025–26 का हिस्सा है। नीचे टेबल के माध्यम से अंतिम तिथि की जांच कर उम्मीदवार अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
| संगठन | मिनिस्ट्री ऑफ बेसिक एजुकेशन, उत्तर प्रदेश सरकार |
| भर्ती | उत्तर प्रदेश ECCE शिक्षक भर्ती |
| कुल पद | 8,800 |
| रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि | 27 जून 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 30 सितंबर 2025 |
| शैक्षणिक सत्र | 2025-26 |
| आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
Indian Coast Guard Vacancy 2025: भारतीय तटरक्षक में असिस्टेंट कमांडेंड सहित कई पदों पर भर्ती
UP ECCE Educator Recruitment 2025: जरूरी डॉक्यूमेंट्स
यूपी ईसीसीई एजुकेशन भर्ती 2025 के लिए नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी:
-
10वीं और 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
-
स्नातक उपाधि (गृह विज्ञान के साथ, यदि लागू हो)
-
एनटीटी/डीपीएसई/सीटी (नर्सरी) डिप्लोमा प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
-
जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए)
-
निवास प्रमाण पत्र (उत्तर प्रदेश)
-
वैध पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आदि)
-
हाल ही का पासपोर्ट आकार का फोटो
-
हस्ताक्षर (स्कैन की गई प्रति)
-
आयु प्रमाण दस्तावेज़ (जैसे, 10वीं प्रमाणपत्र)
-
अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)
UP Educator Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र भरने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई शिक्षक पात्रता मानदंड अवश्य पढ़ें। जिसके तहत उन्हें निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरे करने होंगे:
-
उम्मीदवारों के पास यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से गृह विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, मुख्य विषय में न्यूनतम 50% अंक (आरक्षित श्रेणियों के लिए 5% छूट) के साथ
-
व्यावसायिक योग्यता नर्सरी शिक्षक शिक्षा (एनटीटी/सीटी, नर्सरी/डीपीएसआई के साथ कम से कम 2-2 वर्षीय डिप्लोमा या एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता।
UP Educator Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार संबंधित भर्ती में आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर अपनी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
चरण 1 उम्मीदवार सबसे पहले GEM पोर्टल https://gem.gov.in पर जाएं
चरण 2 होम पेज पर जाकर पंजीकरण/लॉगिन करें।
चरण 3 “ ईसीसीई शिक्षक उत्तर प्रदेश ” पर क्लिक करें।
चरण 4 अपना जिला और रिक्ति चुनें।
चरण 5 आवश्यक दस्तावेज जमा करें और ऑनलाइन आवेदन करें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.