UP Board कक्षा 12वी भौतिक विज्ञान(प्रथम पत्र) का साल्व्ड प्रैक्टिस प्रश्न पत्र यहाँ हम उपलब्ध कर रहें हैं| यह प्रैक्टिस पेपर पिछले वर्ष प्रश्न पत्रों का संक्षिप्त विश्लेषण करने के बाद jagranjosh के भौतिक विज्ञान विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है|
UP Board कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान प्रैक्टिस प्रश्न पत्र की विशेष जानकारी :
संक्षिप्त विश्लेषण के बाद यह पूर्ण रूप से प्रतीत होता है की परीक्षा प्रश्न पत्र में ऐसे काफी प्रश्न होते है जो परीक्षा में बार- बार दोहराए जाते हैं | इसलिए पुरे संशोधन के बाद jagranjosh ने सभी कांसेप्ट बेस्ड प्रश्नों के आधार पर इस प्रैक्टिस प्रश्न पत्र को तैयार किया हैं जो आपके प्रैक्टिस के लिए काफी सहायक होंगे | इस प्रश्न पत्र में सभी उत्तर विस्तारित रूप से हिंदी में हल किये गए हैं| ताकि आप आसानी से प्रश्नों के उत्तर को समझ सकें| प्रैक्टिस प्रश्न पत्र उपलब्ध करने का एक मात्र उद्देश्य आपकी इस विषय पर अच्छीपकड़ हो, क्यूंकि जितना आप प्रैक्टिस करते हैं उतने ही अच्छे तरीके से आप विषय को समझ पाते हैं|
कुछ साल्व्ड प्रश्न और उनकें उत्तर यह हम आपको सैंपल के तौर पर उपलब्ध कर रहे हैं :
प्रश्न: 1000 किग्रा द्रव्यमान की एक कार 40मीटर/ सेकण्ड की चाल से गति कर रही है| इसे रोकने के लिए ब्रेक लगाया जाता है| यदि ब्रेक का बल 4000 न्यूटन हो तो कार को रोकने में आवश्य समय होगा-
(i) 5 सेकण्ड
(ii) 10 सेकण्ड
(iii) 15 सेकण्ड
(iv) 20 सेकण्ड
उत्तर : (ii)
प्रश्न: 1 किग्रा द्रव्यमान की गेंद 2 मीटर लम्बी रस्सी के एक सिरे से बंधी है और उर्ध्वाधर वृत में घुमायी जाती है| यदि गुरुत्वीय त्वरण 10 मीटर/सेकण्ड2 हो तो वृत के निम्नतम बिन्दु पर गेंद की चाल है-
(i) 10 मीटर/सेकण्ड
(ii) 12 मीटर/सेकण्ड
(ii) 15 मीटर/सेकण्ड
(iv) 20 मीटर/सेकण्ड
उत्तर : (i)
यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान साल्व्ड प्रैक्टिस प्रथम प्रश्न पत्र सेट- 5
प्रश्न: यदि किसी तने हुए तार की त्रिज्या घटाकर आधी कर दी जाए तो प्रारम्भिक मान की तुलना में नयी तरंग की चाल होगी-
(i) आधी
(ii) दोगुनी
(iii) तीन गुनी
(iv) चार गुनी|
उत्तर : (ii)
प्रश्न: किसी निकाय के द्रव्यमान केन्द्र से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: द्रव्यमान केन्द्र – किसी निकाय का द्रव्यमान केन्द्र वह बिन्दु है, जो निकाय के साथ इस प्रकार गति करता है जैसे – निकाय का सम्पूर्ण द्रव्यमान उसी बिन्दु पर संकेंद्रित हो तथा निकाय पर कार्यरत सभी बाह्य बल उसी पर कार्यरत हों|
प्रश्न: किसी पृष्ठ की अवशोषण क्षमता की परिभाषा दीजिए|
उत्तर: अवशोषण – क्षमता – किसी पृष्ठ द्वारा किसी समय में अवशोषित विकिरण - ऊर्जा की मात्रा तथा उतने ही समय में उस पृष्ठ पर आपतित कुल विकिरण – ऊर्जा की मात्रा के अनुपात को पृष्ठ की अवशोषण – क्षमता (अथवा अवशोषकता) कहते हैं| इसे ‘a’ से प्रदर्शित करते है|
प्रश्न: 1 सेमी3 आक्सीजन और 1 सेमी3 नाइट्रोजन सामान्य ताप एवं दाब पर हैं| इन गैसों में अणुओं की संख्याओं का अनुपात क्या है|
उत्तर: 1 : 1
Comments
All Comments (0)
Join the conversation