UPPSC PCS J Mains Result 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आज न्यायिक सेवा, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा- 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना UPPSC सिविल जज रिजल्ट 2022 आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं। सिविल जज परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले दौर के लिए बुलाया जाएगा।
यूपी सिविल जज मुख्य परीक्षा का आयोजन 23, 24 और 25 मई 2023 को राज्य के विभिन्न केद्रों पर किया गया था।सिविल जज परीक्षा में कुल 3019 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिनमें से 959 उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले दौर यानी साक्षात्कार के लिए चुना गया है। यूपीपीएससी भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 303 सिविल जज पद भरे जाएंगे।
यूपी सिविल जज रिजल्ट 2022 डाउनलोड लिंक
जो अभ्यर्थी यूपी पीएससी सिविल जज परीक्षा में शामिल हुए थे, अब उनका इंतजार खत्म हो गया है।यूपी सिविल जज रिजल्ट 2023 अब आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। UPPSC सिविल जज रिजल्ट 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां देखें।
इस लिंक से डाउनलोड करें रिजल्ट पीडीएफ | https://uppsc.up.nic.in/Open_PDF.aspx?I4PnQ0tBagneVWcQEBiUxFPcTQxhFJpB |
UPPSC सिविल जज रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार जिसने UPPSC सिविल जज भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे सभी नीचे दिए चरणों की मदद से ऑफिशियल वेबसाइट से अपना UPPSC सिविल जज रिजल्ट 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1. आप आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
चरण 2. होमपेज पर सिविल जज मेन 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 4.इसे डाउनलोड करें और चुने गए इंटरव्यू के लिए लिस्ट में अपना नाम चेक करें।
चरण 5. अंत में, UPPSC सिविल जज रिजल्ट 2023 का एक प्रिंटआउट लें।
उम्मीदवार ध्यान दें UPPSC सिविल जज रिजल्ट 2023 से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आधारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation