UPPSC RO ARO Notification 2023 OUT: जारी हुआ आरओ/एआरओ का नोटिफिकेशन,411 पदों पर करें आवेदन

Oct 20, 2023, 19:02 IST

UPPSC RO ARO Notification 2023:यूपीपीएससी आरओ एआरओ भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही हैI इस बार पदों की संख्या दोगुनी हो गई हैंI इस बार ये भर्तियाँ 411 पदों पर की जा रहीं हैंI उम्मीदवार 9 नवम्बर तक ऑफिसियल वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैंI पदों की पूरा विवरण और अन्य जानकारी यहाँ चेक कर सकते हैंI 

आरओ एआरओ के लिए दोगुनी हुई पदों की संख्या, आज से करें 411 पदों के लिए आवेदन
आरओ एआरओ के लिए दोगुनी हुई पदों की संख्या, आज से करें 411 पदों के लिए आवेदन

UPPSC RO ARO Notification 2023: उत्तर प्रदेश सेवा आयोग (यूपीपीएससी) आज, 09 अक्टूबर, 2023 को समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने वाला है। उम्मीदवार समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के लिए पात्रता मानदंड, आयुसीमा, पदों का विवरण और अन्य जानकारी यहां देख सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जा कर 09 अक्टूबर से 09 नवंबर, 2023 आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये 411 पदों पर भर्ती की जाएंगीI पूर्व में आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार ये भर्तियाँ 181 पदों पर होनी थी जिसे बढ़ा कर अब 411 कर दिया गया हैI 

UPPSC RO ARO Notification 2023:

UPPSC RO ARO Notification 2023 यहाँ क्लिक करें 
UPPSC RO ARO Apply Link 2023   यहाँ क्लिक करें 

 

UPPSC RO ARO 2023: महत्वपूर्ण विवरण 

यूपीपीएससी आज 9 अक्टूबर 2023 से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा हैI इस बार ये भर्तियाँ 411 पदों पर की जा रहीं हैं उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे महत्वपूर्ण तिथियाँ, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी इस पेज पर चेक कर सकते हैंI 

आर्गेनाइजेशन का नाम 

उत्तर प्रदेश सेवा आयोग (यूपीपीएससी)

रिक्ति का नाम 

समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी

रिक्तियों की संख्या 

411 

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि 

9 अक्टूबर 2023  

आवेदन की आखिरी तारीख 

9 नवम्बर 2023  

ऑफिसियल वेबसाइट 

https://uppsc.up.nic.in/ 

 

UPPSC RO ARO 2023 पात्रता:    

आयुसीमा: 

यूपीपीएससी आरओ एआरओ भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा 21-40 वर्ष है। आयु की गणना के लिए निर्णायक तिथि 1.7.2023 है। आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

शैक्षिक योग्यता: 

पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिग्री होना आवश्यक हैI शैक्षिक योग्यता की पूरी जानकारी के लिए ऑफिसियल अधिसूचना देखेंI 

UPPSC RO ARO 2023 आवेदन शुल्क:  

UPPSC RO ARO 2023 आवेदन प्रक्रिया: 

  • यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जायें 
  • यूपीपीएससी आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक खोजें।
  • आवेदन पत्र एक विंडो में खुलेगा, सभी आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें।
  • अधिसूचना में बताए अनुसार फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की हुई कॉपी JPEG या JPG फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें

Also Read:

UPPSC RO ARO पात्रता 2023: जानें क्या है यूपी आरओ / एआरओ परीक्षा के लिए पात्रता, यहां देखें पूरी डिटेल्स
UPPSC RO ARO Syllabus 2023: यूपीपीएससी आरओ एआरओ एग्जाम पैटर्न, महत्वपूर्ण किताबें और अन्य जानकारी

UPPSC RO ARO 2023 चयन प्रक्रिया: 

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा।

स्टेज-1: प्रारंभिक लिखित परीक्षा

स्टेज-2: मुख्य लिखित परीक्षा

स्टेज-3: दस्तावेज़ सत्यापन

स्टेज-4: मेडिकल जांच

UPPSC RO ARO 2023 एग्जाम पैटर्न 

प्रारंभिक परीक्षा के लिए यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा पैटर्न पर नीचे चर्चा की गई है-

परीक्षा 

प्रश्नों की संख्या 

अवधि 

सामान्य अध्ययन पेपर-1  

140 

2 घंटे 

हिंदी 

60 

1 घंटा 

 

Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018.and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More

FAQs

  • यूपीपीएससी आरओ एआरओ पदों के लिए आवेदकों की आयु सीमा क्या है?
    +
    आवेदकों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपीपीएससी कितनी रिक्तियों को भरने का लक्ष्य बना रहा है?
    +
    यूपीपीएससी का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पदों के लिए कुल 411 रिक्तियां भरना है।
  • समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कब से शुरू होगा?
    +
    समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 09 अक्टूबर, 2023 से शुरू होगा।

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News