UPSSSC Stenographer Bharti 2023: उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की हैI ये भर्तियां स्टेनोग्राफर के 277 पदों पर की जाएंगीI पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले माह यानी 17 अक्टूबर से शुरू हो रही है और ये प्रक्रिया 6 नवम्बर 2023 तक जारी रहेगीI इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का PET परीक्षा 2022 पास होना जरुरी हैI
पदों की पूरी जानकारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए डिटेल्स नीचे चेक करें -
UPSSSC Stenographer Bharti 2023: महत्वपूर्ण विवरण
उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की हैI इच्छुक उम्मीदवार अधिसूचना से जुड़ी डिटेल्स जैसे पदों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि, आवेदन की अंतिम तिथि आदि से जुड़ी जानकारी नीचे चेक कर सकते हैं-
आर्गेनाइजेशन का नाम | उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (UPSSSC) |
परीक्षा का नाम | स्टेनोग्राफर |
पदों की संख्या | 277 |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 2 सितम्बर 2023 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 17 अक्टूबर 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 6 नवम्बर 2023 |
UPSSSC Stenographer Bharti 2023: पदों का विवरण
उम्मीदवार पदों की विस्तृत जानकारी नीचे डिटेल्स में चेक कर सकते हैं -
पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग | 52 |
दिव्यांजन सशक्तिकरण विभाग | 12 |
राज्य उपभोक्ता विभाग प्रतितोष आयोग | 30 |
वन्य एवं वन्य जीव विभाग | 57 |
कृषि विभाग | 50 |
निर्देशक विद्युत सुरक्षा विभाग | 16 |
यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन | 4 |
उत्तर प्रदेश पर्यटन निर्देशालय | 6 |
कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग | 1 |
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग | 37 |
कर्मचारी राज्य बीमा योजना | 1 |
यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन | 2 |
निर्देशक विद्युत सुरक्षा उत्तर प्रदेश शासन | 4 |
कुल पद | 277 |
UPSSSC Stenographer Bharti 2023: योग्यता
जो उम्मीदवार UPSSSC PET-2022 परीक्षा में सफल हुए हैं वे ही इसके लिए आवेदन के पात्र हैंI
UPSSSC Stenographer Bharti 2023: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार UPSSSC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर 17 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैंI
Comments
All Comments (0)
Join the conversation