WCD Rajasthan Anganwadi bharti 2023: राजस्थान के बाल विकास विभाग ने 1000 आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की हैI उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग सीकर, राजस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सीकर जिले की अधीनस्थ परियोनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका के स्वैच्छिक मानदेय सेवा के रिक्त पदों के लिए संबंधित परियोजना कार्यालयों में आवेदन आमंत्रित किए गए है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, योग्य अभ्यर्थी अपना आवेदन बाल विकास परियोजना कार्यालय में 5 जुलाई से 27 जुलाई 2023, सायं 5 बजे तक जमा करवा सकते है। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता, आयुसीमा अन्य सभी विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.wcd.rajasthan.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
WCD Rajasthan Anganwadi bharti 2023:
विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास अधिकारी विभाग |
भर्ती का नाम | आंगनवाडी कार्यकर्त्ता, मिनी कार्यकर्त्ता और सहायिका |
पदों की संख्या | 1000 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 5 जुलाई 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 27 जुलाई 2023 |
ऑफिसियल लिंक | www.wcd.rajasthan.gov.in |
WCD Rajasthan Anganwadi bharti 2023 शैक्षिक योग्यता:
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 10+2 पास होना जरुरी है I
WCD Rajasthan Anganwadi bharti 2023 आयुसीमा:
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता के प्रकरण में अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गयी है।उम्मीदवार का जिस ग्रामीण या शहरी आंगनबाड़ी केंद्र का चयन हो रहा है महिला का उस राजस्व ग्राम/ वार्ड का स्थानीय निवासी होना चाहिए। इस भर्ती अभियान में केवल विवाहित महिलाएं ही आवेदन की पात्र हैं।
WCD Rajasthan Anganwadi कैसे करें आवेदन ?
जो महिला अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहती हैं, वे आवेदन फॉर्म परियोजना कार्यालय के बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अथवा ग्राम पंचायत या विभागीय वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। महिला उम्मीदवार आवेदन पत्र भरकर स्वयं से बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालयों में जमा कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation