संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने वर्ष 2013 की सिविल सेवा (आईएएस) की प्रारंभिक परीक्षा का 26 मई 2013 को देश भर के विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित की। इस परीक्षा में 200-200 अंकों के दो प्रश्नपत्र होते हैं जिनकी प्रकृति बहुविकल्पीय होती है। गलत उत्तरों के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाते हैं। दोनों ही प्रश्नपत्र 2-2 घंटे प्रथम एवं द्वितीय पालियों में सम्पन्न किये गए।
आईएएस प्रारंभिक परीक्षा 2013 प्रथम प्रश्नपत्र यहां प्राप्त करे
आईएएस प्रारंभिक परीक्षा 2013: प्रथम प्रश्नपत्र का हल
सिविल सेवा (आईएएस) की प्रारंभिक परीक्षा के प्रथम प्रश्नपत्र को आमतौर पर सामान्य अध्ययन के नाम से जाना जाता है। इस प्रश्नपत्र में कुल 100 प्रश्न होते हैं जो कि निम्नलिखित विषयों से सम्बंधित होते हैं:
• राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
• भारतीय इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन
• भारत एवं विश्व का भूगोल
• आर्थिक एवं सामाजिक विकास
• भारतीय राज्यतंत्र एवं शासन
• पर्यावरणीय पारिस्थितिकी जैव-विविधता और मौसम परिवर्तन
• सामान्य विज्ञान
आईएएस प्रारंभिक परीक्षा 2013 का प्रथम प्रश्नपत्र ऐसे उम्मीदवारों के लिए भी उपयोगी साबित होगा जो कि इस परीक्षा में नहीं सम्मिलित हो पाये लेकिन तैयारी में संलग्न हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation