Jagranjosh.com की एसएससी टीम एसएससी संयुक्त स्नातक स्तर (टीयर– I) परीक्षा 2015 का प्रश्न पत्र प्रस्तुत कर रहा है । यह परीक्षा 16 अगस्त 2015 को ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी।
यह प्रश्न पत्र (200 अंकों) का है। इसमें चार खंड होते हैं– अंग्रेजी भाषा, सामान्य बुद्धिमत्ता, संख्यात्मक अभिरुची अंकगणितीय कौशल और सामान्य जागरुकता। परीक्षा कुल 2 घंटे की होती है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाते हैं।
एसएससी सीजीएल के उम्मीदवार नीचे दिए गए प्रश्न पत्रों के आधार पर परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्नों के विषय में समुचित जानकारी हासिल कर सकते हैं l
सामान्य जानकारी
1) जो मृदु सिलवरी धात्विक तत्व गर्म होने पर या प्रकाश में खुला रहने पर सहजता से आयनीकृत हो जाता है वह क्या है?
क) सीजियम
ख) कैल्शियम
ग) सीरियम
घ) कैलिफोर्नियम
2) यूरोपीय संघ का मुख्यालय कहां स्थित है?
क) ब्रस्सेल्स (बेल्जियम)
ख) मिलान (इटली)
ग) पेरिस (फ्रांस)
घ) म्युनिख (जर्मनी)
3) "वॉल स्ट्रीट" किसका नाम है?
क) कोलकाता का स्टॉक एक्सचेंज
ख) मुंबई में सुपर मार्केट
ग) वाशिंगटन में इंडियन टाउनशिप
घ) न्यूयॉर्क का स्टॉक एक्सचेंज
4) "जेस्ट फॉर लाइफ" पुस्तक के रचयिता कौन हैं?
क) मार्क ट्वेन
ख) वर्जीनिया वुल्फ
ग) एच.जी. वॉल्स
घ) एमिले जोला
5) संसद के दोनों सदनों के बीच गतिरोध की स्थिति में संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है
क) लोक सभा अध्यक्ष
ख) राष्ट्रपति
ग) लोक सभा के वरिष्ठतम सदस्य
घ) उप राष्ट्रपति
6) निम्नलिखित में से क्या अनधिमान वक्र का लक्षण नहीं है?
क) वे एक दूसरे के अवतल होते हैं।
ख) वे एक दूसरे के समानांतर होते हैं।
ग) उनका एक दूसरे के साथ अन्तः संबंध नहीं होता।
घ) वे दाईं ओर झुके होते हैं।
7) इन जानवरों में से किसके जबड़े नहीं होते?
क) स्फिर्ना
ख) मिक्साइन
ग) शार्क
घ) ट्राईगोन
8) 8 और 9 जनवरी 2015 को तेरहवां प्रवासी भारतीय दिवस कहां आयोजित किया गया?
क) नई दिल्ली
ख) गांधीनगर
ग) इंदौर
घ) बंगलुरु
9) नियमित मुद्रा जारी करने वाला और दिल्ली को अपने साम्राज्य की राजधानी घोषित करने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था?
क) अल्तमश
ख) आलम शाह
ग) बलबन
घ) कुतुबुददीन ऐबक
10) निम्नलिखित में से कौन सा विमान भारत का स्वदेश में निर्मित लड़ाकू विमान है?
क) आकाश
ख) तेजस
ग) विक्रांत
घ) अर्जुन
11) राष्ट्रीय पुलिस अकादमी कहां स्थित है?
क) आबू रोड
ख) बेंगलुरु
ग) देहरादून
घ) हैदराबाद
Comments
All Comments (0)
Join the conversation