1. सर्वोच्च न्यायालय ने काला धन का पता लगाने हेतु विशेष जांच दल (एसआइटी) के गठन का आदेश 1 मई 2014 को दिया। विशेष जांच दल का अध्यक्ष निम्नलिखित में से किसे नियुक्त किया गया है?
(क) न्यायाधीश न्यायमूर्ति एच. एल. दत्तू
(ख) न्यायमूर्ति अरिजीत पसायत
(ग) न्यायमूर्ति एम.बी. शाह
(घ) न्यायमूर्ति मनोज शाह
2. निम्नलिखित में से किस अभिनेता को दादा साहेब फाल्के अकादमी सम्मान के 145वें संस्करण से सम्मानित किया गया है?
(क) रणबीर कपूर
(ख) फरहान अख्तर
(ग) अक्षय कुमार
(घ) सलमान खान
3. सर्वोच्च न्यायालय ने 14 मई 2014 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद हेतु चार लोगों के नाम की सरकार से सिफारिश की है। वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में कुल कितने न्यायाधीशों के पद स्वीकृत हैं?
(क) 10
(ख) 30
(ग) 20
(घ) 50
4. ज्यां कार्लोस वारेला को 5 मई 2014 को निम्नलिखित में से किस देश का राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया?
(क) पनामा
(ख) लीबिया
(ग) सूडान
(घ) नार्वे
5. अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रमंडल प्रतियोगिता 2014 में भारतीय जिमनास्ट दल ने सात पदक जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन निम्नलिखित में से कहां किया गया?
(क) पर्थ, ऑस्ट्रेलिया
(ख) सियोल, दक्षिण कोरिया
(ग) जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका
(घ) नई दिल्ली, भारत
6. म्यूनिख एटीपी टेनिस टूर्नामेंट 2014 का खिताब निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने जीता?
(क) ज्यां कार्लोस
(ख) फाबियो फोगनीनी
(ग) मार्टिन क्लिजान
(घ) फाबियो मार्टिन
7. टेनिस खिलाड़ी एलेना बाल्टाचा का 4 मई 2014 को कैंसर के कारण निधन हो गया। वो निम्न में से किस देश से संबंधित थी?
(क) ब्रिटेन
(ख) फ्रांस
(ग) आस्ट्रेलिया
(घ) अमेरिका
8. उत्तर प्रदेश सरकार ने निम्नलिखित में से किस विवाद की जांच हेतु रनदीप रिनवा को 11 मई 2014 को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया?
(क) आजमगढ़ विवाद
(ख) मेरठ विवाद
(ग) मुजफ्फरपुर विवाद
(घ) गाजियाबाद विवाद
9. सर्वोच्च न्यायालय ने देश भर में जल्लीकट्टू और बैलगाड़ी दौड़ के आयोजनों में सांड़ों को शामिल करने पर 7 मई 2014 को प्रतिबंध लगा दिया। जल्लीकट्टू और बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन प्रमुखत: निम्नलिखित में से किस राज्य में किया जाता है?
(क) तमिलनाडु
(ख) केरल
(ग) कर्नाटक
(घ) आंध्र प्रदेश
10. भारत के उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने पुस्तक 'ए स्टैम्प इज बॉर्न' का लोकार्पण 6 मई 2014 को किया। यह पुस्तक निम्नलिखित में से किसके द्वारा लिखी गई है?
(क) संजय बारू
(ख) सी. आर. पकराशि
(ग) प्रोफेसर अशोक के. पंकज
(घ) प्रोफेसर अजीत के. पाण्डे
11. एशियन बिजनेस अवार्ड मिडलैंड्स 2014 के 'इंटरनेशनल बिजनेस ऑफ द ईयर-2014' श्रेणी का पुरस्कार को निम्नलिखित में से किसे प्रदान किया गया?
(क) लार्ड स्वराज पॉल
(ख) रतन टाटा
(ग) अनिल अंबानी
(घ) सुनील भारती मित्तल
उत्तर-
1- ग , 2- ख, 3- ख, 4- क, 5- क, 6- ग, 7- क, 8- ख, 9-क, 10- ख, 11- क
करेंट अफेयर्स: 10 जून 2014
सर्वोच्च न्यायालय ने काला धन का पता लगाने हेतु विशेष जांच दल (एसआइटी) के गठन का आदेश 1 मई 2014 को दिया। विशेष जांच दल का अध्यक्ष निम्नलिखित में से किसे नियुक्त किया गया है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation