1. डरबन में आयोजित मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड-09 ब्यूटी प्रतियोगिता में विजेता कौन चुनी गई ?
(क) शगुन (ख) निकिता कौर
(ग) निकिता शाह मारवाह (घ) इनमें से कोई नहीं
2.हाल ही में लिट्टे प्रमुख प्रभाकरण के चर्चा में आए पुत्र का नाम है?
(क) वी.प्रभाकरण (ख) वेलुपिल्लै प्रभाकरण
(ग)वन्नी (घ) चार्ल्स एंथनी
3. अंतरराष्ट्रीय ट्वेंटी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर का नाम है?
(क) मिस्बाह उल हक (पाक) (ख) ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)
(ग) गौतम गंभीर (भारत) (घ) रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
4. आईसीसी की ताजा एकदिवसीय रैंकिंग में बल्लेबाजी में महेंद्र सिंह धोनी पहले स्थान पर हैं, तो गेंदबाजी में पहले स्थान पर कौन हैं?
(क) अजंता मेंडिस (ख) डेनियल विटोरी
(ग) मुथैया मुरलीधरण (घ) जेरोम टेलर
5.भारत की सानिया मिर्जा को फाइनल में हराकर किसने पताया ओपन टेनिस का एकल खिताब जीत लिया?
(क) वेरा ज्वोनारेवा (ख) लुकास डलोही
(ग) निएमिनेन (घ) लूसी सफरोवा
6.भारत के किस आईटी एक्सपर्ट को श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने अपना आईटी सलाहकार नियुक्त किया है?
(क)अजीम प्रेमजी (ख) नारायण मूर्ति
(ग) सैम पित्रोदा (घ) इनमें से कोई नहीं
7. अमेरिका की मशहूर बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल ताकतवर अरबपतियों की सूची में भारतीय मूल के लक्ष्मी मित्तल किस स्थान पर हैं?
(क) पहले (ख)दूसरे
(ग) तीसरे (घ) चौथे
8. इसरो के सहयोग से आईआईटी, कानपुर में विकसित किए गए माइक्रो सैटेलाइट का नाम है?
(क) ब्रह्मांड (ख) जुगनू
(ग) ध्रुवतारा (घ) आकाश
9. वर्ष 2009-10 का अंतरिम बजट किसने पेश किया?
(क) प्रणब मुखर्जी (ख) मनमोहन सिंह
(ग) पी.चिदंबरम (घ) लालू प्रसाद यादव
10.श्रीलंका यात्रा के दौरान खेले गए एकमात्र ट्वेंटी-20 मैच में भारत ने श्रीलंका को तीन विकेट से हरा दिया। इसमें मैन ऑफ द मैच किसे चुना गया?
(क) इरफान पठान (ख) युवराज सिंह
(ग) यूसुफ पठान (घ) वीरेंद्र सहवाग
उत्तर : 1.(ग)2.(घ) 3.(ख) 4.(ख) 5.(क) 6.(ख) 7.(ग) 8.(ख) 9.(क)10.(ग)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation