केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति हेतु आयोजित की गई सम्मिलित अनुभाग अधिकारी/आशुलिपिक (ग्रेड ‘बी’/ग्रेड ‘I’) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2009, 2010 और 2011 के परिणाम संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित कर दिये गये.
इन पदो के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन दिसम्बर 2012 मे किया गया था और जून 2013 में सेवा रिकॉर्ड का मूल्यांकन आयोजित किया गया था. इन परीक्षाओं के माध्यम से 2009, 2010 तथा 2011 की चयन सूची में अनुशंसित उम्मीदवारों का चयन किया गया. इन सभी अनुशंसित उम्मीवारों को नौ विभिन्न वर्गों में वरीयतानुसार नियुक्तियां दी जानी हैं जो कि निम्नलिखित हैं -
- केन्द्री य सचिवालय सेवा का अनुभाग अधिकारी ग्रेड
- भारतीय विदेश सेवा शाखा ‘ख’ के सामान्यं संवर्ग के अनुभाग अधिकारी ग्रेड (समेकित ग्रेड II और III)
- रेलवे बोर्ड सचिवालय सेवा का अनुभाग अधिकारी ग्रेड
- केन्द्री य सचिवालय आशुलिपिक सेवा का विलयित आशुलिपिक ग्रेड ‘क’ तथा ‘ख’
- भारतीय विदेश सेवा शाखा ‘ख’ के आशुलिपिक संवर्ग का ग्रेड-I
- सशस्त्रव सेना मुख्याशलय आशुलिपिक सेवा का विलयित ग्रेड ‘क’ तथा ‘ख’
- रेलवे बोर्ड सचिवालय आशुलिपिक सेवा का ग्रेड ‘ख’
- आसूचना ब्यू रो का अनुभाग अधिकारी ग्रेड
- सशस्त्र सेना मुख्याभलय सिविल सेवा का अनुभाग अधिकारी ग्रेड
Comments
All Comments (0)
Join the conversation