संघ लोक सेवा आयोग हाल में सिविल सेवा परीक्षा के लिए सूचना जारी किया. इस परीक्षा में आईएएस, आईएफएस, आईपीएस जैसी देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाएं शामिल हैं. इस परीक्षा के प्रारंभिक चरण का नाम सिविल सेवा (प्रा.) परीक्षा बरकरार रखा गया. लेकिन प्रारंभिक चरण में पहले से घोषित परिवर्तन को लागू कर दिया गया. वर्ष 2011 से सिविल सेवा (प्रा.) परीक्षा में वैकल्पिक विषय का चुनाव नहीं करना होगा तथा दोनों प्रश्न पत्रों के लिए सामान अंक होंगे. अतः अब दोनों प्रश्नपत्र सभी के लिए अनिवार्य होंगे. सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2011 के दोनों प्रश्नपत्रों में प्रत्येक के लिए 200 अंक निर्धारित किए गए.
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2011 के लिए जारी पाठ्यक्रम निम्नलिखित है:
प्रारंभिक परीक्षा 2011 का पाठ्य विवरण
(प्रारंभिक परीक्षा में अब 200-200 अंकों के दो अनिवार्य प्रश्नपत्र होंगे)
प्रश्नपत्र- I (200 अंक) अवधि: दो घंटे
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं.
भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन.
भारत एवं विश्व भूगोल - भारत एवं विश्व का प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल
भारतीय राज्यतन्त्र और शासन—संविधान, राजनैतिक प्रणाली, पंचायती राज, लोक नीति, अधिकारों संबंधी मुद्दे, आदि.
आर्थिक और सामाजिक विकास – सतत विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र में की गई पहल आदि.
पर्यावरणीय पारिस्थितिकी जैव-विविधता और मौसम परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे, जिनके लिए विषयगत विशेषज्ञता आवश्यक नहीं है.
सामान्य विज्ञान
प्रश्नपत्र- II (200 अंक) अवधि: दो घंटे
बोधगम्यता
संचार कौशल सहित अंतर – वैयक्तिक कौशल
तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता
निर्णय लेना और समस्या समाधान
सामान्य मानसिक योग्यता
आधारभूत संख्यनन (संख्याएं और उनके संबंध, विस्तार क्रम आदि) (दसवीं कक्षा का स्तर), आंकड़ों का निर्वचन, (चार्ट, ग्राफ, तालिका, आंकड़ों की पर्याप्तता आदि - दसवीं कक्षा का स्तर)
अंग्रेजी भाषा में बोधगम्यता कौशल (दसवीं कक्षा का स्तर)
टिप्पणी 1: दसवीं कक्षा स्तर के अंग्रेजी भाषा में
बोधगम्यता कौशल (प्रश्नपत्र-II के पाठ्यक्रम में
अंतिम मद) से संबद्ध प्रश्नों का परीक्षण, प्रश्नपत्र में
केवल अंग्रेजी भाषा के उद्धरणों के माध्यम से, हिंदी
अनुवाद उपलब्ध कराए बिना किया जाएगा।
टिप्पणी 2: प्रश्न बहुविकल्पीय, वस्तुनिष्ठ प्रकार के
होंगे।
सिविल सेवा (प्रा.) परीक्षा के करेंट अफेयर्स की सफल तैयारी हेतु जागरण जोश करेंट अफेयर्स पढ़ें.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation