जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - लिंगानुपात रिपोर्ट, ऑरोरा आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में भारत और ईरान ने कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किये?
a. आठ
b. नौ
c. दस
d. ग्यारह
2. नीति आयोग द्वारा हाल ही में जारी की गयी लिंगानुपात से संबंधित रिपोर्ट में भारत के 21 राज्यों में से कितने राज्यों में लिंगानुपात में गिरावट दर्ज की गयी है?
a. 17
b. 18
c. 19
d. 20
3. जनसंख्या नियंत्रण हेतु कानून बनाए जाने के लिए पहली बार सुप्रीम कोर्ट में कितनी याचिकाएं दाखिल की गईं?
a. आठ
b. छह
c. पांच
d. तीन
4. महाराष्ट्र सरकार ने हाइपरलूप सेवा हेतु किस कम्पनी के साथ समझौता किया है?
a. लार्सन एंड टुब्रो
b. टाटा मेन्युफेक्चर्रस
c. वर्जिन ग्रुप
d. अडानी ग्रुप
5. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर को दक्षिण अफ्रीका में मैन ऑफ़ द सीरीज ख़िताब से सम्मानित किया गया?
a. रोहित शर्मा
b. विराट कोहली
c. एम एस धोनी
d. रविन्द्र जडेजा
वीडियो: इस सप्ताह के करेंट अफेयर्स घटनाक्रम जानने के लिए देखें
6. हाल ही में किये गये वैज्ञानिक शोध के अनुसार प्लाज़्मा तरंगों में किसके मिलने से ऑरोरा का जन्म होता है?
a. न्यूट्रोन
b. प्रोटोन
c. इलेक्ट्रॉन
d. गैसीय बादल
7. हाल ही में जारी लिंगानुपात के आंकड़ों के अनुसार किस राज्य में प्रति 1,000 पुरुषों की तुलना में सबसे अधिक अंतर दर्ज किया गया?
a. गुजरात
b. हरियाणा
c. बिहार
d. उत्तर प्रदेश
8. किस राज्य द्वारा पेश किये गये बजट में 13 जिलों का पीने के पानी का संकट दूर करने के लिए 37 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया?
a. उत्तर प्रदेश
b. राजस्थान
c. महाराष्ट्र
d. मध्य प्रदेश
9. हाल ही में अमेरिका ने किस देश पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाये हैं?
a. रूस
b. उत्तरी कोरिया
c. सीरिया
d. जॉर्डन
10. हाल ही में होंडुरास के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. हेरंड एस जोकिंस
b. जुआन ऑरलैंडो हर्नान्डेज
c. जोनाथन डोक्विन
d. युवान अर्चेंको
उत्तर:
1. b. नौ
विवरण: भारत के तीन दिन के दौरे पर आए ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य नौ द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर हुए.
2. a. 17
विवरण: नीति आयोग द्वारा हाल ही में जारी की गयी लिंगानुपात से संबंधित रिपोर्ट में भारत में 21 राज्यों में से 17 राज्यों में लिंगानुपात में काफी गिरावट दर्ज की गयी है.
3 . d. तीन
विवरण: अनियंत्रित हो रही जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए कड़े उपाय, नीति व कानून लागू करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में तीन जनहित याचिकाएं दाखिल हुई हैं.
4. c. वर्जिन ग्रुप
विवरण: हाइपरलूप सेवा आरंभ करने के लिए वर्जिन समूह ने महाराष्ट्र सरकार के साथ समझौता किया. यह सेवा मुंबई और पुणे के बीच आरंभ की जाएगी.
5. b. विराट कोहली
विवरण: विराट को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गयी सीरीज में असाधारण प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार मिला.
6. c. इलेक्ट्रॉन
विवरण: यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो के वैज्ञानिकों के अनुसार ऑरोरा का जन्म इलेक्ट्रॉन और प्लाज़्मा तरंगों के परस्पर मिलने से होता है.
7. a. गुजरात
विवरण: नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, लिंगानुपात मामले में 10 या उससे अधिक अंकों की गिरावट के साथ गुजरात में प्रति 1,000 पुरुषों पर 907 महिलाओं का अनुपात अब गिरकर 854 हो गया है.
8 b. राजस्थान
विवरण: राजस्थान ने बजट में 13 जिलों का पीने के पानी का संकट दूर करने के लिए 37 हजार करोड़ रुपए का आवंटन किया है.
9. a. रूस
विवरण: अमेरिका ने रूस पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाये हैं. यह प्रतिबंध उन टरबाइनों को लेकर लगाया गया है, जिनका निर्माण जर्मन की प्रमुख कंपनी सिमोन ने किया और जो रूस को आपूर्ति की गई थी, जिन्हें बाद में क्रीमिया भेज दिया गया था.
10. b. जुआन ऑरलैंडो हर्नान्डेज
विवरण: होंडुरास के राष्ट्रपति के रूप में जुआन ऑरलैंडो हर्नान्डेज को नियुक्त किया गया है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation