जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में किसे ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी?
a. कैलाश दहिया
b. मनु शर्मा
c. ममता कालिया
d. कृष्णा सोबती
2. हाल ही में किस मुस्लिम बहुत देश में प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर निर्माण की नींव रखी?
a. सूडान
b. सऊदी अरब
c. यूएई
d. जॉर्डन
3. गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार किस क्षेत्र की सेवाओं के लिए भारत आने हेतु सबसे अधिक वीज़ा जारी किये गये?
a. पर्यटन
b. मेडिकल
c. शिक्षा
d. नागरिकता
4. हाल ही जारी की गयी में विश्व के सबसे अमीर शहरों की सूची में मुंबई कौन से स्थान पर है?
a. दूसरे
b. पांचवें
c. आठवें
d. दसवें
5. हाल ही में किस मेंसेंजर सर्विस प्रदाता ने पेमेंट सुविधा भी देना आरंभ किया है?
a. फेसबुक
b. वाट्सएप्प
c. ब्रूनो
d. रॉकफील्ड
6. वोडाफोन की किस कम्पनी के साथ विलय किये जाने की घोषणा की जा सकती है?
a. एयरटेल
b. आइडिया
c. डोकोमो
d. बीएसएनएल
7. हाल ही में साहित्य अकादमी ने किस अंग्रेजी लेखक को वर्ष 2017 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया?
a. ममंग दई
b. आकाश चोपड़ा
c. केल्विन पीटरसन
d. जॉन बर्क
वीडियो: इस सप्ताह के करेंट अफेयर्स घटनाक्रम जानने के लिए देखें
8. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार कौन सा मुख्यमंत्री सबसे अमीर है?
a. चन्द्रबाबू नायडू
b. नीतीश कुमार
c. अरविन्द केजरीवाल
d. मनोहर पार्रिकर
9. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति का क्या नाम है जिन्हें देश की सत्तारूढ़ एएनसी पार्टी ने राष्ट्राध्यक्ष पद से हटाने का फैसला किया?
a. एंटोनियो मार्क
b. डेविड मार्कसन
c. जैकब जुमा
d. विलियम्स एंड्रीनो
10. हाल ही में किस राज्य में इन्सेफलाइटिस की रोकथाम हेतु ‘दस्तक अभियान’ आरंभ किया?
a. हरियाणा
b. ओड़िसा
c. बिहार
d. उत्तर प्रदेश
11. ईरान के राष्ट्रपति का क्या नाम है जो हाल ही में तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आये हैं?
a. हसन रूहानी
b. अब्दुल हसन
c. जाकिर अल असद
d. जुबेर कदमस
12. हाल ही में भेल को किस कम्पनी से दादरी में उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण के लिए 560 करोड़ रुपए का अनुबंध प्राप्त हुआ?
a. एनटीपीसी
b. पीसीबी
c. आईओएल
d. एलओसी
13. हाल ही में अमेरिका में किस स्थान पर एक हाईस्कूल में हुई फायरिंग में 17 लोगों की मौत हो गई?
a. न्यूयॉर्क
b. हवाई
c. फ्लोरिडा
d. कैलिफ़ोर्निया
14. केंद्र सरकार द्वारा अल्प बचत अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन के प्रावधान के अनुसार यदि अवयस्क की मृत्यु हो जाती है और कोई नामित व्यक्ति नहीं होता तो ऐसी स्थिति में शेष धनराशि किसे दी जाएगी?
a. सरकारी खजाने को
b. अभिभावक को
c. करीबी संबंधी को
d. दान कर दी जाएगी
15. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में पद से इस्तीफ़ा दे दिया?
a. रोबर्ट मुगाबे
b. सेमी डोमिनिक
c. जैकब ज़ुमा
d. जैमिनी अलफांसो
उत्तर:
1. d. कृष्णा सोबती
विवरण: देश का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी की वरिष्ठ साहित्यकार कृष्णा सोबती को दिया जायेगा.
2. c. यूएई
विवरण: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में बनने जा रहे पहले हिंदू मंदिर के भूमि पूजन में शामिल हुए.
3. b. मेडिकल
विवरण: गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2016 में दुनिया भर के 54 देशों के 2,01,099 नागरिकों को चिकित्सा वीजा जारी किए गए.
4. d. दसवें
विवरण: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई दुनिया के 15 सबसे अमीर शहरों में से 10वें स्थान पर है. न्यूयॉर्क पहले स्थान पर है.
5. b. वाट्सएप्प
विवरण: वाट्सएप्प बीटा पर यूपीआई (यूनिवर्सल पेमेंट इंटरफेस) की शुरुआत हो गयी है. इस फीचर के जरिये यूजर व्हाट्सऐप से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं.
6. b. आइडिया
विवरण: वोडाफोन इंडिया और आइडिया सैल्युलर के मर्जर के बाद एक नई कम्पनी की घोषणा हो सकती है.
7. a. ममंग दई
विवरण: साहित्य अकादमी ने भारतीय भाषाओं के 23 लेखकों को पुरस्कृत किया जिसमें अंग्रेजी लेखन में ममंग दई की पुरस्कार मिला.
8 a. चन्द्रबाबू नायडू
विवरण: आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्राबाबू नायडू 177 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर हैं और त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार सबसे गरीब मुख्यमंत्री बताए गए हैं.
9. c. जैकब जुमा
विवरण: दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ एएनसी पार्टी ने आज तड़के मैराथन वार्ता समाप्त की और घोटाले के आरोपों में घिरे, देश के राष्ट्रपति जैकब जुमा को राष्ट्राध्यक्ष के पद से हटाने का फैसला किया.
10. d. उत्तर प्रदेश
विवरण: पूर्वी उत्तर प्रदेश में फैले इन्सेफलाइटिस की रोकथाम और उपचार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘दस्तक’ अभियान की शुरुआत की.
11. a. हसन रूहानी
विवरण: ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी तीन दिवसीय भारत दौरे पर थे. इस दौरान ईरानी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय मसलों पर बातचीत हुई.
12. a. एनटीपीसी
विवरण: भारी बिजली उपकरण बनाने वाली सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को एनटीपीसी से उत्तर प्रदेश के दादरी में उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण के लिए 560 करोड़ रुपए का अनुबंध प्राप्त हुआ है.
13 . c. फ्लोरिडा
विवरण: साउथ फ्लोरिडा के एक हाईस्कूल में एक स्टूडेंट ने फायरिंग कर दी, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई. इनमें कई स्टूडेंट्स भी शामिल हैं.
14. b. अभिभावक को
विवरण: अल्प बचत अधिनियम में प्रावधान किया गया है कि यदि अवयस्क की मृत्यु हो जाती है और कोई भी नामित व्याक्ति नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में शेष धनराशि अभिभावक को दे दी जाएगी.
15. c. जैकब जुमा
विवरण: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब ज़ुमा ने इस्तीफे की घोषणा की. जैकब ने देश के नाम टेलिविजन पर प्रसारित संबोधन में इस्तीफ़े की घोषणा की.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation