जानें BSF का इतिहास एवं उनके अधिकारियों की रैंक क्या हैं?

सीमा सुरक्षा बल (BSF) भारत के पांच केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है| इसकी स्थापना से 1 दिसम्बर 1965 को हुई थी| वर्तमान में यह दुनिया की सबसे बड़ी सीमा सुरक्षा बल है। इस लेख में हम सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अधिकारियों की रैंक एवं उनके बैज का विवरण दे रहे हैं|

Jan 11, 2017, 16:15 IST

सीमा सुरक्षा बल (BSF) भारतीय सीमा की रखवाली करने वाला प्राथमिक सुरक्षा बल है। यह भारत के पांच केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है| 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद भारत की सीमा एवं सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 1 दिसम्बर 1965 को सीमा सुरक्षा बल (BSF) की स्थापना की गई थी|

सीमा सुरक्षा बल शांतिकाल के दौरान भारत के सीमा की रखवाली और अंतरराष्ट्रीय अपराध को रोकने का काम करता है। यह गृह मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय सरकारी एजेंसी है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के प्रमुख को महानिदेशक (DG) कहा जाता है जो भारतीय पुलिस सेवा का एक अधिकारी होता है|

वर्तमान में बीएसएफ के 186 बटालियन के अंतर्गत एयर विंग, समुद्री विंग, आर्टिलरी रेजिमेंट, और कमांडो इकाइयों सहित 2.5 लाख सैन्यकर्मी कार्यरत हैं| वर्तमान में यह दुनिया की सबसे बड़ी सीमा सुरक्षा बल है। सीमा सुरक्षा बल का आदर्श वाक्य “जीवन पर्यन्त कर्तव्य (Duty Unto Death)” है| इस लेख में हम सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अधिकारियों की रैंक एवं उनके बैज का विवरण दे रहे हैं|

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अधिकारियों की रैंक एवं उनके बैज

1. महानिदेशक (DG)

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सर्वोच्च अधिकारी को महानिदेशक कहा जाता है| महानिदेशक के वर्दी पर तलवार और डंडा क्रॉस के रूप में रहते हैं जिनके ऊपर भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का निशान होता है| सीमा सुरक्षा बल के पहले महानिदेशक के. एफ. रूस्तमजी थे|

DG SDG and ADG

2. विशेष महानिदेशक (SDG)

विशेष महानिदेशक के वर्दी पर तलवार और डंडा क्रॉस के रूप में रहते हैं जिनके ऊपर भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का निशान होता है|

DG SDG and ADG

3. अतिरिक्त महानिदेशक (ADG)

अतिरिक्त महानिदेशक के वर्दी पर तलवार और डंडा क्रॉस के रूप में रहते हैं जिनके ऊपर भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का निशान होता है|

DG SDG and ADG

नोट: BSF के महानिदेशक (DG), विशेष महानिदेशक (SDG) एवं अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) की वर्दी पर एक समान निशान होता है|

4. महानिरीक्षक या इंस्पेक्टर जेनरल (IG)

महानिरीक्षक या इंस्पेक्टर जेनरल के वर्दी पर तलवार और डंडा क्रॉस के रूप में रहते हैं जिनके ऊपर पंचभुजाकार सितारे (star) का निशान होता है|

Inspector General

5. उप महानिरीक्षक (DIG)

उप महानिरीक्षक के वर्दी पर तीन, पंचभुजाकार सितारे (star) त्रिभुजाकार रूप में रहते हैं जिनके ऊपर भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का निशान होता है|

D I G

6. कमांडेंट या सेनानायक (CO)

कमांडेंट या सेनानायक के वर्दी पर दो, पंचभुजाकार सितारे (star) के ऊपर भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का निशान होता है|

CO

7. सेकेण्ड कमांडेंट (2 IC)

सेकेण्ड कमांडेंट के वर्दी पर पंचभुजाकार सितारे (star) के ऊपर भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का निशान होता है|

second in command

8. डिप्टी कमांडेंट (DC)

डिप्टी कमांडेंट के वर्दी पर भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ का निशान होता है|

DC

9. असिस्टेंट कमांडेंट या सहायक कमांडेंट (AC)

असिस्टेंट कमांडेंट के वर्दी पर तीन, पंचभुजाकार सितारे (star) का निशान होता है|

Assistant Commandant

भारतीय सेना का वार्षिक खर्च 2016: एक विश्लेषण

10. इंस्पेक्टर या निरीक्षक

इंस्पेक्टर के वर्दी पर तीन, पंचभुजाकार सितारे (star) और लाल एवं नीले रंग की दो स्ट्रिप (पट्टी) का निशान होता है|

Inspector

11. सब इंस्पेक्टर या उप निरीक्षक (SI)

सब इंस्पेक्टर के वर्दी पर दो, पंचभुजाकार सितारे (star) और लाल एवं नीले रंग की दो स्ट्रिप (पट्टी) का निशान होता है|

sub inspector

12. सहायक उप निरीक्षक या असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI)

सहायक उप निरीक्षक के वर्दी पर पंचभुजाकार सितारा (star) और लाल एवं नीले रंग की दो स्ट्रिप (पट्टी) का निशान होता है|

Assistant sub inspector

13. हेड कांस्टेबल

हेड कांस्टेबल के वर्दी पर तीन रैंक शेवरॉन (तीन धारियों वाली पट्टी) का निशान होता है|

Head constable

14. वरिष्ठ कांस्टेबल

वरिष्ठ कांस्टेबल के वर्दी पर दो रैंक शेवरॉन (दो धारियों वाली पट्टी) का निशान होता है|

Sr constable

15. कांस्टेबल

कांस्टेबल के वर्दी पर कोई निशान नहीं होता है|

भारतीय सेना के 15 सर्वश्रेष्ठ अनमोल कथन

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News