This is an archived article last updated on Aug 14, 2025. The information may be outdated.

Independence Day 2025: क्या यह 78वां स्वतंत्रता दिवस है या 79वां? ये रहा सही जवाब

Last Updated: Aug 14, 2025, 12:53 IST

Independence Day 2025: 15 अगस्त 2025 को भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारत ने 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त की थी और पहला स्वतंत्रता दिवस उसी वर्ष मनाया गया था। उसके बाद हर साल यह राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है, जो आजादी और लोकतंत्र का प्रतीक है।

2025 में भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।
2025 में भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

Independence Day 2025: भारत में स्वतंत्रता दिवस केवल एक तिथि या औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह उस संघर्ष, बलिदान और एकता का प्रतीक है जिसने हमें एक आज़ाद और संप्रभु राष्ट्र बनाया। 15 अगस्त 1947 को मिली आज़ादी के बाद से हर साल यह दिन हमें न केवल अंग्रेजी हुकूमत के अंत की याद दिलाता है, बल्कि यह भी सिखाता है कि स्वतंत्रता की रक्षा और उसका सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। साल 2025 में यह अवसर और भी खास है क्योंकि पीएम मोदी एक बार फिर से लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र ध्वज फहरायेंगे और देश को संबोधित करेंगे.

Independence Day 2025: तिरंगा फहराते समय अक्सर लोग करते है यह गलती, यहां देखें सही प्रोटोकॉल

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

Independence Day 2025: लाल किले का टिकट मिलेगा आसानी से, देखें तिरंगा समारोह और PM का भाषण 

स्वतंत्रता की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

15 अगस्त 1947 को भारत ने ब्रिटिश साम्राज्य की 200 से अधिक वर्षों की गुलामी से मुक्ति पाई। यह केवल एक राजनीतिक बदलाव नहीं था, बल्कि करोड़ों भारतीयों के त्याग, संघर्ष और अदम्य साहस का परिणाम था। स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों, नेताओं और आम नागरिकों ने कठिनाइयों का सामना करते हुए देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर किया।

78 साल पूरे, लेकिन 79वां स्वतंत्रता दिवस क्यों?

कई लोग सोच रहे हैं कि 2025 से 1947 घटाने पर 78 आता है, इसलिए यह 78वां स्वतंत्रता दिवस होगा। लेकिन यह गणना पूरी हुई स्वतंत्रता के वर्षों की है, न कि स्वतंत्रता दिवसों की। 1947 में ही पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था, यानी गिनती ‘एक’ से शुरू होती है, ‘शून्य’ से नहीं। इसलिए 2025 में भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

उत्सव और एकता का प्रतीक

स्वतंत्रता दिवस न केवल तिरंगा फहराने और देशभक्ति के गीतों का दिन है, बल्कि यह भारत की विविधता में एकता, समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रीय उपलब्धियों का जश्न है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है।

इस साल का आयोजन क्यों है खास

79वां स्वतंत्रता दिवस (79th Independence Day) ऐसे समय पर आ रहा है जब भारत सामाजिक और आर्थिक विकास के नए मापदंड स्थापित कर रहा है। यह अवसर हमें न केवल अतीत के गौरव को याद करने का मौका देता है, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने का भी। हर साल का यह उत्सव हमें सिखाता है कि स्वतंत्रता की रक्षा निरंतर प्रयास और एकजुटता से ही संभव है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 14, 2025, 12:53 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News