This is an archived article last updated on Feb 25, 2024. The information may be outdated.

England vs India: रांची टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, पढ़ें यहां

Last Updated: Feb 25, 2024, 15:12 IST

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. वहीं यह मैच भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए भी यादगार बन गया है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए है.

टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय
टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने पहले छह ओवरों में तीन विकेट लेकर इंग्लैंड की टीम को मुश्किल में डाल दिया. 

वहीं यह मैच भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए भी यादगार बन गया है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए है. मैच में अश्विन ने जॉनी बेयरस्टो को आउट करते ही यह उपलब्धि हासिल की. 

विकेटों का शतक:

रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए है. इससे पहले कोई भी भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट तक नहीं पहुंचा था. आपको बताते चले कि हाल ही अश्विन ने अपने 500 टेस्ट विकेट पूरे किये है.  

यह भी देखें: टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज कौन है? देखें यहां

100 विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज:

अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 टेस्ट की 41 पारियों में अपने 100 विकेट पूरे किए है. ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन ने इंग्लैंड के खिलाफ 100 या उससे अधिक विकेट लिये हैं. वहीं शेन वार्न ने 72 पारियों में 195 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड बनाया है. 

अश्विन इंग्लैंड और भारत के बीच हुए टेस्ट मैचों में 100 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज है. इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ जेम्स एंडरसन (145 विकेट) हैं. 

टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय:

खिलाड़ी विकेट पारी
रविचंद्रन अश्विन  100  43 
बीएस चन्द्रशेखर 95   38 
अनिल कुंबले  92 36
बिशन सिंह बेदी  85 36 
कपिल देव 85 48

1000 रन + 100 विकेट:

वहीं अश्विन इंग्लैंड क खिलाफ 1000 रन और 100 विकेट का भी अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. 

टेस्ट में प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 1000 रन + 100 विकेट:

खिलाड़ी  बनाम 
जॉर्ज गिफेन  इंग्लैंड 
मोनी नोबल इंग्लैंड 
विल्फ्रेड रोड्स ऑस्ट्रेलिया
गारफील्ड सोबर्स  इंग्लैंड
इयान बॉथम ऑस्ट्रेलिया
स्टुअर्ट ब्रॉड  ऑस्ट्रेलिया
आर अश्विन इंग्लैंड 

अश्विन का टेस्ट करियर:

रविचंद्रन अश्विन का टेस्ट करियर बेहद शानदार रहा है. उन्होंने मैच साल 2011 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. वह अपने टेस्ट करियर में अभी तक 500 से अधिक विकेट ले चुके है. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में अब तक 34 बार 5 विकेट हॉल भी पूरा किया है. वह टेस्ट में अनिल कुंबले (619) के बाद दूसरे सर्वाधिक विकेट वाले भारतीय हैं.  

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 25, 2024, 15:12 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News