ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान शुक्रवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने अंतिम लीग मैच में आमने-सामने है. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है. दोनों ही टीमों के लिए यह मैच अहम है, अफगानिस्तान की बात करें तो इस टीम ने इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. बता दें कि ग्रुप A से भारत और न्यूजीलैंड पहले ही समीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. यहां हम AUS vs AFG हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की चर्चा करने जा रहे है.
ये दोनों टीमें अब तक सिर्फ 4 बार वनडे में भिड़ी हैं, और अफगानिस्तान को अब तक कोई जीत नहीं मिली है. हालांकि, अफगानिस्तान 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर आत्मविश्वास से भरा है. आखिरी बार दोनों टीमें मुंबई में वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आमने-सामने हुई थी जहां माक्सवेल ने शानदार दोहरा शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी.
स्कोर- AFG 273 (50)
टारगेट- 274
यह भी देखें:
Champions Trophy 2025 Points Table: अपने ग्रुप में कौन-सी टीम टॉप है पर देखें लेटेस्ट पॉइंट टेबल में
Champions Trophy 2025: किसने लिए सर्वाधिक विकेट, Top Wicket Takers लिस्ट यहां देखें
AFG vs AUS - हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (ODIs):
दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आकड़े आप यहां देख सकते है-
टीम 1 | टीम 2 | विजेता | अंतर | मैदान | तारीख |
अफगानिस्तान | ऑस्ट्रेलिया | ऑस्ट्रेलिया | 3 विकेट | वानखेड़े, मुंबई | 7 नवंबर 2023 |
अफगानिस्तान | ऑस्ट्रेलिया | ऑस्ट्रेलिया | 7 विकेट | ब्रिस्टल | 1 जून 2019 |
ऑस्ट्रेलिया | अफगानिस्तान | ऑस्ट्रेलिया | 275 रन | W.A.C.A, पर्थ | 4 मार्च 2015 |
अफगानिस्तान | ऑस्ट्रेलिया | ऑस्ट्रेलिया | 66 रन | शारजाह | 25 अगस्त 2012 |
AFG vs AUS - स्कोर (ODIs):
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच वनडे टक्कर की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. 417/6 (50) दोनों टीमों के बीच का सबसे बड़ा स्कोर है.
टीम | उच्चतम स्कोर | नतीजा | न्यूनतम स्कोर | नतीजा |
ऑस्ट्रेलिया | 417/6 (50) - 2015 | 275 रन से जीता | 209/3 (34.5) - 2019 | 7 विकेट से जीता |
अफगानिस्तान | 291/5 (50) - 2023 | 3 विकेट से हारा | 142 (37.3) - 2015 | 275 रन से हारा |
AFG vs AUS - सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (ODIs)
बल्लेबाज | पारियां | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | सर्वोच्च स्कोर |
डेविड वॉर्नर (AUS) | 4 | 309 | 103.00 | 105.10 | 178 |
ग्लेन मैक्सवेल (AUS) | 4 | 295 | 147.50 | 169.54 | 201* |
इब्राहिम जादरान (AFG) | 1 | 129 | - | 90.20 | 129* |
AFG vs AUS - सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (ODIs)
गेंदबाज | पारियां | विकेट | औसत | इकॉनमी | बेस्ट बॉलिंग |
मिशेल स्टार्क (AUS) | 4 | 8 | 20.75 | 5.35 | 4/47 |
मिशेल जॉनसन (AUS) | 2 | 6 | 9.33 | 3.39 | 4/22 |
जोश हेजलवुड (AUS) | 2 | 4 | 16.00 | 3.76 | 2/25 |
AFG vs AUS - व्यक्तिगत प्रदर्शन (ODIs)
रिकॉर्ड | खिलाड़ी | प्रदर्शन | वर्ष |
ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर | ग्लेन मैक्सवेल | 201* (128) | 2023 |
ऑस्ट्रेलिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन | मिशेल जॉनसन | 4/22 (7.3 ओवर) | 2015 |
अफगानिस्तान का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर | इब्राहिम जादरान | 129* (143) | 2023 |
अफगानिस्तान का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन | करीम सादिक | 2/22 (6 ओवर) | 2012 |
क्या इस बार अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में पहली जीत दर्ज कर पाएगा? या फिर कंगारू टीम का दबदबा कायम रहेगा?
यह भी देखें:
ICC चैंपियंस ट्रॉफी में किसने बनाए सर्वोच्च रन और किसने लिए हैं सर्वोच्च विकेट?
Comments
All Comments (0)
Join the conversation