भारत में औसतन पांच सबसे गर्म शहर कौन-से हैं, जानें

भारत में इस समय प्रचंड गर्मी पड़ रही है। आलम यह है कि कुछ शहरों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। इस वजह से लोगों का सीधे धूप में निकलना मुश्किल हो गया है। सूरज के कड़े तेवर के आगे बीमार लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के औसतन 5 सबसे गर्म शहर कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

Jun 11, 2025, 16:14 IST
भारत के पांच सबसे गर्म शहर
भारत के पांच सबसे गर्म शहर

भारत में इस समय प्रचंड गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से हालात बेकाबू हैं और हर व्यक्ति बेहाल है। ऐसे में लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। आलम यह है कि सूरज की तपिश की वजह से घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

वहीं, गर्मी के कारण देश के कुछ शहरों में पारा 50 डिग्री सेल्यिस तक पहुंच रहा है। इससे पहले से बीमार लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। इस कड़ी में क्या आप भारत के औसतन पांच सबसे गर्म शहरों के बारे में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

राजस्थान के पांच शहर हैं शामिल 

यह बात हम सभी जानते हैं कि राजस्थान अपने सूखे रेगिस्तान, तपती गर्मी और शुष्क वातावरण के लिए जाना जाता है। गर्मी के मौसम में यहां रहने वाले लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसे में देश के पांच सबसे गर्म शहरों में राजस्थान के शहर टॉप में आते हैं। कौन-से हैं ये शहर, यह हम नीचे जानेंगे। 

फलौदी 

राजस्थान का फलौदी शहर अपने शुष्क वातावरण, कम वनस्पति और अत्यधिक गर्मी के लिए जाना जाता है। थार रेगिस्तान के किनारे बसा यह शहर हर साल अधिक गर्मी से तपता है। आपको बता दें कि साल 2016 में यहां का तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था, जो कि सबसे अधिक था। यहां प्रसिद्ध फलौदी का किला भी है। 

बाड़मेर

राजस्थान का बाड़मेर इलाका भी अधिक गर्मी के लिए जाना जाता है। यहां गर्मी में तापमान 46 से 48 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाता है।

जैसलमेर 

जैसलमेर शहर थार रेगिस्तान में स्थित है। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। हालांकि, यह जितना सुंदर है उतना ही गर्म भी है। गर्मी के मौसम में यहां तापमान 45 से 49 डिग्री सेल्यिस तक रहता है। ऐसे में यह भारत के सबसे गर्म शहरों में से एक है। 

श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर राजस्थान के प्रमुख शहरों में शामिल है। राज्य का यह शहर अपने किलों के साथ-साथ उमस भरी गर्मी के लिए भी जाना जाता है। गर्मी में यहां अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। 

जौधपुर

राजस्थान का जौधपुर शहर सिर्फ कचौड़ियों और पगड़ियों के लिए प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि यहां की गर्मी भी शहर को विशेष पहचान दिलाती है। गर्मी के मौसम में यहां का अधिकतम तापमान 47 से 49 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के दो सबसे गर्म जिले कौन-से हैं, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News