Union Budget 2025: केंद्र की ओर से आम बजट पेश कर दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपने कार्यकाल का 8वां और मोदी सरकार 3.0 का तीसरा बजट पेश किया है। इस बजट में आम आदमी को टैक्स स्लैब में अधिक रियायत दी गई है।
सरकार ने 12 लाख रुपये तक कमाई को टैक्स स्लैब से बाहर रखा है। ऐसे में लोगों को 12 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं देना है। हालांकि, यदि कमाई 12 लाख रुपये से ऊपर होती है, तो आपको 12 लाख रुपये तक की कमाई का भी टैक्स देना पड़ेगा। ऐसे में इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर किस प्रकार एक आम आदमी को इस बजट का फायदा मिलेगा।
क्या है नया टैक्स स्लैब
सरकार ने अब 12 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं रखा है। क्योंकि, जो टैक्स दर तय है, उस पर सरकार रिबेट देगी। वहीं, 12 लाख से अधिक आय पर 15 फीसदी कर लगेगा। इसी प्रकार 20 से 24 लाख रुपये तक की आय पर 20 फीसदी टैक्स है।
0 से 4 लाख रुपये तक- कोई टैक्स नहीं
4-8 लाख रुपये तक- 5 फीसदी
8 से 10 लाख रुपये तक- 10 फीसदी
12 से 16 लाख रुपये तक- 15 फीसदी
16 से 20 लाख रुपये तक- 20 फीसदी
20 से 24 लाख रुपये तक- 25 फीसदी
24 लाख से अधिक कमाई पर- 30 फीसदी
न्यू टैक्स रिजीम में क्या है फायदा
नई टैक्स रिजीम के तहत अब शून्य टैक्स लगेगा। पहले इतनी आय पर 71,500 रुपये का टैक्स लगता था। ऐसे में अब आपका 71 हजार रुपये से अधिक बचेगा, जिसे आप कहीं और निवेश कर सकते हैं। वहीं, 13 लाख रुपये की आय पर 88,400 रुपये टैक्स लगता था, जो कि अब 66,300 रुपये हो गया है। ऐसे में नए टैक्स रिजीम से आपका 22,100 रुपये का फायदा है।
आय | पहले टैक्स | अब टैक्स | फायदा |
12 लाख | 71,500 | 00 | 71,500 |
13 लाख | 88,400 | 66,300 | 22,100 |
15 लाख | 1,30,000 | 97,500 | 32,500 |
17 लाख | 1,84,600 | 1,30,000 | 54,600 |
22 लाख | 3,40,600 | 2,40,500 | 1,00,100 |
25 लाख | 4,34,200 | 3,19,800 | 1,14,400 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation