न्यूज़ीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज चाड बोवेस (Chad Bowes) ने बुधवार को फोर्ड ट्रॉफी मैच में 103 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर नया कीर्तिमान कायम कर दिया है. दक्षिण अफ्रीका में जन्मे इस बल्लेबाज ने केंटरबरी की तरफ से ओटागो के खिलाफ खेलते हुए यह शानदार उपलब्धि हासिल की. अपनी इस पारी के साथ बोवेस ने 50 ओवर क्रिकेट में सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.
यह भी देखें:
IPL 2025 Mega Auction: दुबई-सिंगापुर नहीं, इस शहर में होगा ऑक्शन, यहां जानें नीलामी के सभी नियम
IPL 2025 से खिलाड़ी होंगे मालामाल, सभी लीग मैच खेलने पर मिलेंगे इतने करोड़, देखें नया फीस स्ट्रक्चर
IPL Auction 2025: IPL नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले 10 खिलाड़ी कौन हैं?
53 गेंदों में जड़ा शतक:
बोवेस ने अपनी शतकीय पारी सिर्फ 53 गेंदों में पूरी की, जो कि फोर्ड ट्रॉफी में सबसे तेज़ शतक (49 गेंदें) के रिकॉर्ड के करीब है. वहीं बोवेस ने महज 26 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया था. बोवेस ने अपनी पारी के दौरान 27 चौके और 7 शानदार छक्के जड़े.
205 रन की धमाकेदार पारी:
चाड बोवेस ने अपनी धमाकेदार पारी में 110 गेंदों पर 205 रन बनाए, जिसमें ताबड़तोड़ शॉट्स और कई बेहतरीन चौके-छक्के शामिल थे. इस पारी ने न केवल रिकॉर्ड बुक में उनका नाम दर्ज किया, बल्कि क्रिकेट प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया.
लिस्ट-ए क्रिकेट में सबस तेज दोहरा शतक:
चाड बोवेस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए वनडे टूर्नामेंट फोर्ट ट्रॉफी के छठे मैच में यह इतिहास रचा. यह लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक है. इसके साथ ही चाड ने ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
किसके नाम था पुराना रिकॉर्ड:
इससे पहले सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड के नाम था, जिन्होंने 2021-22 मार्श कप में साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए 114 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी. तमिलनाडु के एन जगदीशन ने भी विजय हज़ारे ट्रॉफी 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 277 रनों की पारी खेलते हुए 114 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था.
लिस्ट- A क्रिकेट में सबसे तेज 5 दोहरा शतक:
लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज 5 दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट आप यहां देख सकते है-
गेंदें | नाम | टीम | बनाम | वर्ष | वेन्यू |
103 | चाड बोवेस | केंटरबरी | ओटागो | 2024 | क्राइस्टचर्च |
114 | ट्रैविस हेड | साउथ ऑस्ट्रेलिया | क्वींसलैंड | 2021 | एडीलेड |
114 | नारायण जगदीशन | तमिलनाडु | अरुणाचल प्रदेश | 2022 | बेंगलुरु |
117 | ट्रैविस हेड | साउथ ऑस्ट्रेलिया | वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया | 2015 | सिडनी |
123 | बेन डकेट | इंग्लैंड लायंस | श्रीलंका ए | 2016 | केंटरबरी |
यह भी देखें:
उत्तर प्रदेश के 8 रेलवे स्टेशनों को मिले नए नाम, यहां देखें सभी नाम
IRCTC ने ट्रेन टिकट बुकिंग के कौन-कौन से नियम बदले, और कब से होंगे लागू? जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation