चंद्र ग्रहण 2024: ब्रह्मांड में कई भौगोलिक घटनाएं होती रहती हैं, जिसमें सूर्य और चंद्र ग्रहण प्रमुख घटनाओं में से एक हैं। बीते वर्ष भी हमें चंद्र ग्रहण देखने को मिला था। वहीं, इस बार भी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस कड़ी में साल का पहला अगले सप्ताह लगने वाला है।
इस बात से हम परीचित हैं कि चंद्र ग्रहण एक प्राकृतिक घटना है, जिसमें पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है। ऐसे में हमें चंद्रमा की सतह पर छाया देखने को मिलती है। आपको यह भी बता दें कि यह घटना केवल पूर्णिमा के दौरान ही घटित हो सकती है। भारत में चंद्र ग्रहण को लेकर विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम चंद्रग्रहण के समय और इससे जुड़े कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।
2024 में कब लगेगा चंद्र ग्रहण ?
अब सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण किस दिन लगने वाला है, तो आपको बता दें कि यह होली के दिन यानि कि 25 मार्च को लगेगा, जिस दिन रंग खेला जाएगा। यह एक उपच्छाया ग्रहण होगा।
क्या होता है उपच्छाया ग्रहण
अब सवाल है कि आखिर उपच्छाया ग्रहण क्या होता है, तो आपको बता दें कि पूर्ण उपच्छाया चंद्र ग्रहण वह होता है, जिसमें चंद्रमा उपच्छाया के संपर्क में आए बिना, पृथ्वी के उपच्छाया शंकु में पूरी तरह डूब जाता है। इसे हम उपच्छाया चंद्रग्रहण कहते हैं, जो कि 25 मार्च को लगने वाला है।
क्या भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण ?
चंद्रग्रहण एक बड़ी खगोलीय घटना है। ऐसे में अब आपके मन में यह सवाल भी होगा कि क्या हम इस बार चंद्र ग्रहण को देख सकते हैं।TimeandDate.com के मुताबिक, 25 मार्च को होने वाला उपच्छाया चंद्र ग्रहण एक बहुत ही हल्का चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे बाहरी किनारे से होकर गुजरता है। यह यूरोप, उत्तर और पूर्वी एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, आर्कटिक और अंटार्कटिका के अधिकांश हिस्सों से दिखाई देगा। ऐसे में भारत में इस चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा।
चंद्र ग्रहण 2024 तिथि | 25 मार्च 2024 |
पेनुम्ब्रा से पहला संपर्क | सुबह 10:24 बजे |
चंद्र ग्रहण की अधिकतम सीमा | 12:43 |
पेनुम्ब्रा के साथ अंतिम संपर्क | 03:01 अपराह्न |
उपच्छाया चरण की अवधि | 04 घंटे 36 मिनट 56 सेकंड |
उपछाया चंद्र ग्रहण का परिमाण | 0.95 |
स्रोत: ड्रिकपंचांग
2024 में लगने वाले कुल ग्रहण
यहां पर एक सवाल यह भी बनता है कि क्या यह इस साल का पहला और आखिरी ग्रहण है, तो इसका जवाब नहीं है। क्योंकि, साल 2024 में कुल 5 ग्रहण लगने वाले हैं। इन पांच ग्रहणों में से 2 सूर्य ग्रहण और 3 चंद्र ग्रहण शामिल हैं।
पढ़ेंः Holi Kab Hai 2024: 25 या 26 मार्च कब है होली ? क्या है सही समय और पंचांग की तारीख, जानें
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में किस जिले से यमुना नदी करती है प्रवेश, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation