उत्तर प्रदेश भारत का विविध संस्कृति वाला राज्य है, जो कि अपनी यहां की अनूठी परंपराओं और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही यहां तीन विश्व धरोहर स्थल भी मौजूद हैं। राज्य में कई प्रमुख नदियों का प्रवाह भी होता है, जिसमें गंगा और यमुना नदी प्रमुख है।
ये दोनों ही नदियां उत्तर भारत की प्रमुख नदिया हैं, जिन्हें लेकर लोगों में विशेष आस्था है। इसके साथ ही ये दोनों नदियों का अधिक प्रवाह उत्तर प्रदेश में ही होता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले से यमुना नदी राज्य में प्रवेश करती है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी झील कौन-सी है, जानें
कहां से होता है यमुना का उद्गम
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि यमुना नदी का उद्गम कहां से होता है, तो आपको बता दें कि यमुना नदी का उद्गम उत्तराखंड में उत्तरकाशी में स्थित बंदरपूंछ से यमुनोत्री हिमनद से होता है।
गंगा की प्रमुख सहायक नदी
यमुना नदी गंगा की प्रमुख सहायक नदी है, जो कि उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद गंगा नदी के सामानांतर प्रवाहित होती है। इसके बाद यह नदी प्रयागराज जिले में किले के नीचे से गंगा नदी में जाकर मिल जाती है।
यमुना की सहायक नदियां
अब हम यमुना की सहायक नदियों के बारे में जान लेते हैं। इसकी दाएं सहायक नदियां चंबल सिंध, बेतवा और केन नदियां हैं। वहीं, टोंस, हिंडन, शारदा, कुंदन, गिरी, ऋषीगंगा और हनुमानगंगा इसकी बाएं सहायक नदियां हैं।
उत्तर प्रदेश में किस जिले से प्रवेश करती है यमुना
अब सवाल है कि उत्तर भारत की प्रमुख यानि कि यमुना नदी उत्तर प्रदेश के किस जिले से प्रवेश करती है। आपको बता दें कि यमुना नदी प्रदेश के सहारनपुर जिले से प्रवेश करती है। यही वह जगह है, जहां यमुना नदी हिमालय की चोटियों से निकलने के बाद और दून घाटियों से गुजरते हुए मैदान में उतरती है।
यूपी का सबसे उत्तरी जिला
आपको यह भी बता दें कि उत्तर प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर ही है, जिसे हम नक्काशी नगर के रूप में भी जानते हैं। क्योंकि, यहां लकड़ी का काम अधिक होता है। इसके साथ ही यहां पर उत्तर प्रदेश का पहली एलिफेंट रिजर्व भी मौजूद है, जिसके बाद दूसरा हाथी रिजर्व पीलीभीत जिले में मौजूद है। यही वह जिला है, जहां शाकुम्भरी मेले का भी आयोजन किया जाता है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में किस जिले से प्रवेश करती है गंगा नदी, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation