दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी कौन-सी है, पढ़ें

आपने दुनिया की अलग-अलग करेंसी के बारे में पढ़ा और सुना होगा। इसमें कुछ करेंसी दुनिया की सबसे महंगी करेंसी भी हैं, जिनके बदले में भारतीय रुपया कम है। हालांकि, क्या आपने कभी दुनिया की सबसे सस्ती या कमजोर मुद्रा के बारे में पढ़ा या सुना है। इस लेख के माध्यम से हम इस संबंध में जानेंगे। 

Oct 29, 2023, 11:45 IST
दुनिया की सबसे सस्ती मुद्रा
दुनिया की सबसे सस्ती मुद्रा

दुनिया में कुल 195 देश हैं और हर देश की अपनी मुद्रा है। इस कड़ी में आपने भी दुनिया की अलग-अलग मुद्राओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा, जिसमें कुछ मुद्राओं की गिनती दुनिया की सबसे महंगी मुद्राओं में होती है।

हालांकि, क्या आपने कभी दुनिया की सबसे सस्ती या कमजोर मुद्रा के बारे में पढ़ा या सुना है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम दुनिया की सबसे कमजोर तीन मुद्राओं के बारे में जानेंगे। साथ ही इसके पीछे अलग-अलग कारणों को भी जानेंगे। 

 

पढ़ेंः देश का इकलौता जिला, जहां बच्चा-बच्चा पढ़ चुका है संविधान, जानें




दुनिया की सबसे सस्ती मुद्रा कौन-सी है

दुनिया की सबसे सस्ती मुद्रा की बात करें, तो अक्टूबर 2023 तक इरानियन रियाल को दुनिया की सबसे सस्ती मुद्रा बताया गया है। इरान के रियाल को IRR से संदर्भित किया जाता है। फोर्ब्स के मुताबिक, यहां एक भारतीय रूपये की 507.53 आईआरआर वैल्यू है। 

 

क्या है इसके पीछे कारण

फोर्ब्स के मुताबिक, यहां की मुद्रा सस्ती होने के पीछे कई कारण हैं, जिसमें एक कारण यह भी है कि 1979 में इस्लामिक क्रांति के खत्म होने के बाद कई विदेशी निवेशकों ने देश से अपने निवेश को वापल ले लिया था।

वहीं, यहां की राजनीतिक उथल-पुथल के साथ-साथ ईरान-इराक युद्ध से भी यहां की आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ा है, जिससे यहां मुद्रा की स्थिति बिगड़ी है। यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि ईरान की मुद्रा रियाल को तोमान भी कहा जाता है, जो हाल ही में बदला गया नाम है। 

 

दूसरी सबसे कमजोर मुद्रा

दुनिया की दूसरी सबसे कमजोर मुद्रा की बात करें, तो फोर्ब्स के मुताबिक, दुनिया की दूसरी सबसे सस्ती मुद्रा वियतनामी डोंग है। यहां भारतीय एक रूपये की कीमत 295.57 वियतनामी डोंग है।

ऐसे में यदि आप वियतनाम में 100 रुपये का नोट ले जाएंगे, तो आपको 28,600 वियतनामी डोंग मिलेंगे। वहीं, 500 रुपये के नोट पर यह आंकड़ा एक लाख 43,000 वियतनामी डोंग हो जाएगा। 

 

दुनिया की तीसरी सबसे सस्ती मुद्रा

दुनिया की तीसरी सबसे सस्ती मुद्रा की बात करें, तो इसमें सियरा लिओनियन लियोन का नाम आता है। यह अफ्रीकी करेंसी है, जो भारतीय मूल्य की तुलना में भी बहुत कमजोर है। यहां एक भारतीय रुपये की 236.38 सिएरा लिओनियन लियोन वैल्यू है।

फोर्ब्स के मुताबिक, पश्चिमी अफ्रीका के सिविल वार समेत अन्य विषम परिस्थितियों के जूझने की वजह से यहां की आर्थिक व्यवस्था पर असर पड़ा है, जिससे यहां की मुद्रा कमजोर हुई है। वहीं, यहां फैली इबोला की बीमारी ने भी करेंसी पर प्रभाव डाला है। 

 

पढ़ेंः भारत की इस ट्रेन में नहीं लगता है टिकट, फ्री में कर सकते हैं यात्रा

पढ़ेंः गाड़ियों की नंबर प्लेट पर क्यों लिखा होता है ‘IND’, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News