This is an archived article last updated on Jul 30, 2024. The information may be outdated.

Cheapest Flight: कैब से भी सस्ता है इन दो शहरों के बीच का फ्लाइट टिकट, देखें डिटेल्स

Last Updated: Jul 30, 2024, 00:06 IST

क्या आप इस बात पर विश्वास करेंगे कि Ola और Uber से भी सस्ते में हवाई यात्रा की जा सकती है,  जी हाँ, भारत में एक ऐसा हवाई मार्ग है जहाँ यात्रा का किराया इतना कम है कि आप बाइक या कार के बजाय उड़ान भरना पसंद करेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सस्ती फ्लाइट की सुविधा Alliance Air द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है, इस यात्रा के दौरान आप पहाड़ों और घाटियों के सुंदर नज़ारों का आनंद ले सकते हैं. एलायंस एयर भारत की एक क्षेत्रीय एयरलाइन है, जो देश के विभिन्न हिस्सों में उड़ानें संचालित करती है. आइए जानें कि ये कौन से शहर हैं और इस सस्ते सफर का फायदा कैसे उठाया जा सकता है.    

Alliance Air एलायंस एयर उपलब्ध करा रही फ्लाइट
Alliance Air एलायंस एयर उपलब्ध करा रही फ्लाइट

क्या आप इस बात पर विश्वास करेंगे कि Ola और Uber से भी सस्ते में हवाई यात्रा की जा सकती है,  जी हाँ, भारत में एक ऐसा हवाई मार्ग है जहाँ यात्रा का किराया इतना कम है कि आप बाइक या कार के बजाय उड़ान भरना पसंद करेंगे. आइए जानें कि ये कौन से शहर हैं और इस सस्ते सफर का फायदा कैसे उठाया जा सकता है. 

गुवाहाटी और शिलांग के बीच की फ्लाइट भारत की सबसे सस्ती फ्लाइट है. आप अधिक जानकारी के लिए किसी भी फ्लाइट बुकिंग वेबसाइट पर जाकर इसके बारें में अधिक जानकारी ले सकते है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सुविधा सभी एयरलाइन्स द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा बल्कि  एलायंस एयर द्वारा इसे संचालित किया जाता है. 

यह भी देखें: [Latest] Paris 2024 Olympics Medal Tally India: पेरिस में किन भारतीयों ने जीते पदक, यहां देखें पूरी लिस्ट 

सिर्फ 150 रुपये में हवाई यात्रा:

गुवाहाटी और शिलांग के बीच की फ्लाइट यात्रा का समय 50 मिनट है जिसकी सबसे सस्ती टिकट एलायंस एयर द्वारा उपलब्ध करायी जाती है. ऐसे में यदि आप शिलांग घुमने जाने का प्लान कर रहे है तो आपकी यात्रा के लिए यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है. 

गुवाहाटी और शिलांग से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए आधार टिकट की कीमत 400-700  रुपये है. हालांकि, एक प्रोमो कोड के साथ हमें 250 रुपये की छूट मिल जाती है, जिससे किराया 150 रुपये हो सकता है ध्यान दें कि बुकिंग के समय एक सुविधा शुल्क भी जोड़ा जाएगा. 

Alliance Air एलायंस एयर उपलब्ध करा रही फ्लाइट: 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सस्ती फ्लाइट की सुविधा Alliance Air द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है, इस यात्रा के दौरान आप पहाड़ों और घाटियों के सुंदर नज़ारों का आनंद ले सकते हैं. एलायंस एयर भारत की एक क्षेत्रीय एयरलाइन है, जो देश के विभिन्न हिस्सों में उड़ानें संचालित करती है. 

ट्रैवल पोर्टल इक्सिगो (ixigo.com) द्वारा पीटीआई के साथ साझा किए गए एक विश्लेषण के अनुसार, कम से कम 22 मार्ग हैं जहां आधार हवाई किराया 1,000 रुपये प्रति व्यक्ति से कम है, असम में लीलाबाड़ी और तेजपुर को जोड़ने वाली उड़ानों के लिए सबसे कम 150 रुपये है. टिकट बुक करते समय बेस किराए में सुविधा शुल्क भी जोड़ा जाएगा. 

गुवाहाटी टू शिलांग फ्लाइट हाइलाइट्स:

एयरलाइंस

Alliance Air

फ्लाइट नंबर 

9I 765 (परिवर्तन संभव)

फ्लाइट टाइप 

नॉन स्टॉप 

कुल यात्रा समय

50 मिनट

क्लास 

इकोनॉमी

गुवाहाटी एयरपोर्ट

लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

शिलॉन्ग एयरपोर्ट

बारापानी हवाई अड्डा (टर्मिनल T1)

सामान

प्रति यात्री कैबिन

5 किग्रा (1 पीस प्रति यात्री)

चेक-इन सामान

15 किग्रा (1 पीस प्रति यात्री)

नोट- अधिक जानकारी के लिए आप Alliance Air की वेबसाइट पर विजिट कर सकते है. यात्रा किराया में परिवर्तन संभव है. 

पूर्वोत्तर भारत में कई सस्ती उड़ानें:

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अधिकांश मार्ग, जहां बेस एयरफेयर 150 रुपये से 199 रुपये के बीच है, पूर्वोत्तर में हैं. दक्षिण में बेंगलुरु-सेलम, कोचीन-सेलम जैसे मार्ग भी हैं जहां बेस टिकट की कीमत इस सीमा में है. वहीं इम्फाल-आइजोल, दीमापुर-शिलांग और शिलांग-लीलाबाड़ी उड़ानों के लिए हवाई किराया 500 रुपये है.  बेंगलुरु-सेलम उड़ान के मामले में, बेस टिकट की कीमत 525 रुपये है.     

क्या है सरकार की योजना:

क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास और क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने के लिए, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने UDAN (उड़े देश का आम नागरिक) योजना साल 2016 में  शुरू की थी जो राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति, 2016 का हिस्सा है और इसे 10 वर्षों की अवधि के लिए लागू किया गया है.

31 मार्च 2024 तक, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस) के तहत 559 मार्गों को चालू किया गया है, जो कि नवीनतम अपडेट के अनुसार भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) द्वारा बताया गया है.

यह भी देखें:

PARIS 2024 OLYMPICS: पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल यहां करें चेक 

 Paris Olympics 2024: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा कब दिखेंगे एक्शन में, क्या है पूरा एथलेटिक्स शेड्यूल देखें यहां    

 

 

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 30, 2024, 00:06 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News