उत्तराखंड में कौन-सा जिला है झीलों का शहर, जानें

Dec 10, 2024, 19:11 IST

उत्तराखंड में प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। आपने अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड के किस जिले को झीलों के शहर के रूप में भी जानते हैं। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तराखंड में झीलों का शहर
उत्तराखंड में झीलों का शहर

भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तराखंड का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है। इस राज्य को हम "देवभूमि" के नाम से भी जानते हैं। राज्य की स्थापना 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग कर की गई थी। राज्य की भौगोलिक स्थिति पर गौर करें, तो यह हिमालय की गोद में है, जिससे इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। साथ ही, यह अध्यात्मिक्ता का भी केंद्र बन जाता है। भारत की पवित्र नदियों में शामिल गंगा और यमुना का उद्गम भी यहां से होता है।

यहां के मंदिर और तीर्थ स्थल हर साल लाखों तीर्थयात्रियों को आकर्षित करते हैं। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड का कौन-सा जिला झीलों का शहर भी कहा जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

उत्तराखंड का परिचय 

उत्तराखंड राज्य कुल 53,483 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां कुल 13 जिले हैं, जो कि दो संभागों में आते हैं। इन संभागों की बात करें, तो ये गढ़वाल और कुमाऊं हैं। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 100,86,212 दर्ज की गई थी। राज्य की राजधानी देहरादून और उच्च न्यायलय नैनीताल है।

उत्तराखंड का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला

उत्तराखंड का सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह चमोली जिला है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 7613 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह चंपावत है। इसके कुल एरिया की बात करें, तो यह 1781 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

कौन-सा जिला है झीलों का शहर

अब सवाल है कि उत्तराखंड में किस जिले को झीलों का शहर कहा जाता है, तो आपको बता दें कि चमोली जिले को हम झीलों के शहर के रूप में भी जानते हैं। 

क्यों कहा जाता है झीलों का शहर

चमोली जिले में कई झीलें और प्रमुख ताल हैं। ऐसे में यहां झीलों की संख्या अधिक होने की वजह से इसे झीलों का शहर और झीलों की नगरी भी कहते हैं। यहां की कुछ प्रमुख झीलों की बात करें, तो कोलीढेक झील, श्यामलाताल झील, डिप्टेश्वर और कूर्म सरोवर है। 

मंदिर और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है जिला 

चंपावत जिला प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ मंदिरों के लिए जाना जाता है। लोहावती नदी के किनारे बसा यह शहर हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आपको बता दें कि चंपावत जिला चंद वंश के शासकों की राजधानी रहा है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः 10वीं पास महिलाओं के लिए आ गई बीमा सखी योजना, कितने मिलेंगे पैसे, यहां जानें



Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News