उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है आलू का शहर, जानें

Mar 3, 2025, 01:00 IST

उत्तर प्रदेश भारत में अपनी विविध संस्कृति के लिए जाना जाता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बार में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी में कौन-सा जिला आलू का शहर भी कहा जाता है। 

यूपी में आलू का शहर
यूपी में आलू का शहर

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है, जिसकी राजधानी लखनऊ है। यह 240,928 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है। भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है।

आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का कौन-सा जिला आलू का शहर भी कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश का परिचय 

उत्तर प्रदेश आज जिस जगह पर है, वहां कभी कोसल और पांचाल साम्राज्य हुआ करता था। बाद में यहां शर्की पहुंचे और उन्होंने यहां जौनपुर बसाया। वहीं, कुछ समय बाद यहां मुगलों का शासन हुआ, तो उन्होंने यहां अवध सूबा बसाया और इसकी कमान नवाबों के हाथों में दे दी। समय बदला और यहां ब्रिटिश पहुंचे, जिन्होंने यहां उत्तर-पश्चिम प्रांत का गठन किया।

हालांकि, ब्रिटिश द्वारा प्रांत को अवध सूबे में मिला दिया गया, जिसके बाद इसे संयुक्त प्रांत नाम दिया गया। देश आजाद हुआ और इसे उत्तर प्रदेश नाम मिला।

सबसे अधिक जिले वाला राज्य 

उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जिनमें पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदलेखंड हैं। इसके अतिरिक्त यहां 351 तहसील, 17 नगर निगम और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत हैं। 

किस जिले को कहा जाता है आलू का शहर

अब सवाल है कि यूपी के किस जिले को आलू का शहर कहा जाता है, तो आपको बता दें कि फर्रूखाबाद जिले के हम आलू के शहर के रूप में भी जानते हैं। 

क्यों कहा जाता है कि आलू का शहर 

फर्रूखाबाद में बड़े पैमाने पर आलू की खेती होती है और यह भारत के शीर्ष आलू उत्पादक जिलों में से एक है। यहां की गंगा-यमुना दोआब की उपजाऊ मिट्टी और ठंडी जलवायु आलू उत्पादन के लिए बहुत अनुकूल है।

यहां प्रमुख रूप से फुलवा आलू की अधिक मांग रहती है। यह आलू अन्य आलू की तुलना में अधिक महंगा होता है। क्योंकि, इसमें शुगर की मात्रा कम होती है। ऐसे में यह सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता है। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः ट्रेन में बैठते ही मिलती हैं ये सुविधाएं, यहां जानें




Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News