दुनिया में कुल 195 देश हैं, जिनमें से केवल 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं। शेष दो देश फिलीस्तीन और होली-सी संयुक्त राष्ट्र के सदस्य नहीं हैं। दुनिया के इन 195 देशों में आपको अलग-अलग शहर देखने को मिलेंगे और प्रत्येक शहर की अपनी विशेषता है। आपने दुनिया के अलग-अलग शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया के किस शहर को हम सात पहाड़ियों के शहर के रूप में भी जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत में मौजूद है एशिया का सबसे बड़ा बस टर्मिनल, जानें
किस शहर को कहा जाता है सात पहाड़ियों का शहर
अब सवाल है कि आखिर किस शहर को हम सात पहाड़ियों के शहर के रूप में भी जानते हैं, तो आपको बता दें कि इटली की राजधानी रोम को हम सात पहाड़ियों के शहर के रूप में भी जानते हैं।
क्यों कहा जाता है सात पहाड़ियों का शहर
रोम को सात पहाड़ियों के शहर के कहने के पीछे कारण की बात करें, तो रोम शहर सात पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यही वजह है कि इस शहर को हम सात पहाड़ियों के रूप में भी जानते हैं।
कौन-सी हैं सात पहाड़ियां
अब सवाल है कि रोम में वे सात पहाड़ियां कौन-सी हैं, जिनसे यह शहर घिरा हुआ है। आपको बता दें कि एवेंटिन हिल, केलियन हिल, कैपिटोलिन हिल, एक्वेलाइन हिल, पैलेटिन हिल, क्विरिनल हिल और विमिन हिल है, जिनसे यह पूरा शहर घिरा हुआ है। इन पहाड़ियों की वजह से रोम शहर एक खूबसूरत शहर के रूप में भी जाना जाता है।
इस नाम से भी जाना जाता है यह शहर
आपको बता दें कि रोम शहर सिर्फ सात पहाड़ियों के शहर के रूप में नहीं, बल्कि एक और नाम से जाना जाता है। दरअसल, एक रोमन कवि टिबुलस द्वारा इसे पहले शाश्वत नगर नाम दिया गया था। ऐसे में वर्तमान में इसके दो उपनाम हो गए हैं।
पढ़ेंः किस नदी को कहा जाता है इटली की गंगा, जानें
पढ़ेंः कौन था असली तुर्रम खां और क्यों कही जाती है यह कहावत, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation