उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला है ‘सिरका का शहर’, जानें

Dec 12, 2024, 12:50 IST

उत्तर प्रदेश  के प्रत्येक जिले की अपनी विशेष पहचान है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जातने हैं कि प्रदेश में एक जिला ऐसा भी है, जिसे सिरके का शहर(City of Vinegar) भी कहा जाता है। कौन-सा है यह शहर, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

यूपी में सिरका का शहर
यूपी में सिरका का शहर

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके कुल प्रतिशत की बात करें, तो यह भारत के कुल 7.3 फीसदी हिस्से पर है। वहीं, जनसंख्या के मामले में यह सबसे बड़ा राज्य है।

साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी थी। राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जो कि पूरे राज्य को विशेष बनाने में सहयोग करते हैं।

आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप इस बात से परिचित हैं कि यूपी में कौन-सा जिला सिरका(City of Vinegar) भी कहलाता है, यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश का परिचय 

सबसे पहले हम उत्तर प्रदेश के बारे में जान लेते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य का गठन 26 जनवरी, 1950 को किया गया था। आज जिस जगह पर उत्तर प्रदेश है, उस जगह पर हजारों साल पहले कौशल और पांचाल साम्राज्य का शासन हुआ करता था।

बाद में यहां पर शर्की पहुंचे और उन्होंने शासन स्थापित करने के लिए जौनपुर बसाया। कुछ समय बाद यहां मुगल पहुंचे, तो उन्होंने जौनपुर के पास अवध सूबा बसाया। समय बदला और ब्रिटिश का शासन हुआ, तो उन्होंने यहां उत्तर-पश्चिम प्रांत बसाया। बाद में इसे आगरा के साथ अवध सूबे में मिला दिया गया और इसका नाम संयुक्त प्रांत हो गया। देश आजाद हुआ, तो प्रदेश का नाम उत्तर प्रदेश हो गया। 

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला 

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है। यह जिला कुल 7246 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। प्रदेश का यह जिला प्रसिद्ध मेंढक मंदिर के लिए जाना जाता है। सबसे छोटे जिले की बात करें, तो यह हापुड़ शहर है। यह शहर 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। हापुड़ शहर स्टील सिटी के रूप में भी जाना जाता है।

कौन-सा जिला है सिरके का शहर

उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट एक जनपद-एक उत्पाद के मुताबिक, ‘बस्ती जिले में बना सिरका अपनी अलग पहचान रखता है। यह हर घर की रसोई में सहज प्रयोग की जाने वाली वस्तु है। यहां विशेष कर गन्ने का सिरका बनाया जाता है।

इसके उत्पादन हेतु कच्चा माल अर्थात गन्ना इस क्षेत्र में प्रचुरता से पाया जाता है । यह मूल रूप से एक कुटीर उद्योग है, जिसमें कुछ छोटी आधुनिक प्रोद्योगिकी के प्रयोग द्वारा सिरका तैयार किया जाता है। यहां से निर्मित सिरका आस-पास के अन्य शहरों और दूसरे राज्यों में भी भेजा जाता है | जनपद में संप्रति 2.5% लोग प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से इस उद्योग से जुड़े हुए हैं ।’

पढ़ेंः चीन और जापान में भारत को इस नाम से पुकारते हैं लोग, यहां पढ़ें






Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News