दुनिया के इन देशों में नहीं है एक भी नदी, जानें
नदियां पानी का महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं। ये पीने के पानी से लेकर कृषि और अन्य कामों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जानी जाती हैं। भारत में नदियों का महत्व विशेष है, क्योंकि यहां पर नदियों के साथ लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। यही वजह है कि नदियों को यहां मां का दर्जा दिया गया है और घाटों पर नदियों की आरती का नजारा देखा जा सकता है। हालांकि, क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां पर आपको एक भी नदी नहीं मिलेगी, इसके बावजूद इन देशों का वजूद है। कौन-से हैं ये देश, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
किसी भी देश में वहां की भूगौलिक स्थिति में नदियों का विशेष महत्व होता है। एक तरफ यह जहां पीने के पानी का प्रमुख स्त्रोत होती हैं, वहीं दूसरी तरफ यह कृषि के साथ जैव विविधता को भी जन्म देती हैं। इसके माध्यम से पारिस्थितिकी तंत्र बना रहता है।
पढ़ेंः जानें कौन सी है भारत की सबसे लंबी नदी
भारत में हजारों नदियों का प्रवाह होता है, जो कि देश के अलग-अलग राज्यों में बहती हैं। साथ ही भारत में नदियों से लोगों को विशेष आस्था भी जुड़ी हुई है। हालांकि, क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ देशे ऐसे भी हैं, जहां पर एक भी नदी नहीं है। इस लेख के माध्यम से हम दुनिया के कुछ ऐसे ही देशों के बारे में जानेंगे।
कितने देशों में नहीं है नदी
दुनिया में यदि बिना नदी वाले कुल देशों की बात करें, तो इनकी संख्या 19 है। इसमें से कुछ देश मध्य पूर्व में हैं, तो कुछ देश यूरोप में भी हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में एक देश ऐसा भी है, जिसका आकार टेक्सास से भी तीन गुना बड़ा है। इसके बावजूद यह देश है और यहां पर करीब 35 मिलियन लोग रह रहे हैं।
इन देशों में नहीं है एक भी नदी
- कोमोरोस
- जिबूटी
-लीबिया
-माल्टा
-वेटिकन सिटी
-मोनाको
-किरिबाती
-मार्शल द्वीपसमूह
-नाउरू
-टोंगा

-तुवालू
-बहरीन
-कुवैत
-मालदीव
-ओमान
-कतर
- सऊदी अरब
-संयुक्त अरब अमीरात
-यमन
अफ्रीका के तीन देशों में नहीं है नदी
अफ्रीका के तीन देशे ऐसे हैं, जहां पर बहते हुए पानी का स्त्रोत नहीं मिलेगा। इसमें छोटे देशों की बात करें, तो वे कोमोरोस और जिबूती है। वहीं, बड़े देशों की लिस्ट में यहां पर लिबिया है, जो कि दुनिया के बड़े देशों में आता है।
एशिया के 8 देशों में नहीं है नदी
दुनिया के इन देशों में एशिया में आने वाले देश भी शामिल हैं, जिनकी कुल संख्या 8 हैं। इन देशों में भी आपको कोई नदी देखने को नहीं मिलेगी। वहीं, इन आठ देशों की सूची में सात देश अरब प्रायद्वीप पर स्थित हैं। हालांकि, इसमें एक देश ऐसा भी है, जो कि इस श्रृंखला में नहीं आता है। यह देश मालदीव है, जो कि हिंद महासागर वाली श्रृंखला में आता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.