This is an archived article last updated on Dec 13, 2024. The information may be outdated.

चेस की दुनिया के नए सितारे D Gukesh को मिला कितना पैसा, अब कितनी हुई नेटवर्थ? देखें

Last Updated: Dec 13, 2024, 14:38 IST

D Gukesh Net Worth: भारत के डी गुकेश ने 22 साल की उम्र में विश्व चैंपियन बनने वाले गैरी कास्परोव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए चेस की दुनिया के सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियन बन गए है. सात साल की उम्र से चेस खेलना शुरू करने वाले गुकेश 2015 में अंडर-9 एशियन चैंपियनशिप जीतकर पहली बार सुर्खियां बटोरीं थी.

D Gukesh Net Worth: भारत के डी गुकेश ने 22 साल की उम्र में विश्व चैंपियन बनने वाले गैरी कास्परोव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए चेस की दुनिया के सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियन बन गए है.
D Gukesh Net Worth: भारत के डी गुकेश ने 22 साल की उम्र में विश्व चैंपियन बनने वाले गैरी कास्परोव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए चेस की दुनिया के सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियन बन गए है.

D Gukesh Net Worth: डी गुकेश ने 18 साल की उम्र में इतिहास रचते हुए चीन के डिंग लिरेन को हराकर वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2024 का खिताब अपने नाम किया. विश्वनाथन आनंद के बाद भारत के दूसरे विश्व चैंपियन बने गुकेश ने गैरी कास्परोव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। उनकी जीत ने भारत का गौरव बढ़ाया.

यह भी देखें:

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

PM Kisan 19th Installment Date: कब आयेगी 19वीं क़िस्त, यदि क़िस्त रुक गयी तो क्या करें? जानें यहां

18 साल की उम्र में रचा इतिहास:

डी गुकेश ने चीन के दिग्गज डिंग लिरेन को हराकर 14वीं बाजी में 7.5-6.5 से जीत दर्ज की थी. यह जीत उन्हें 138 साल के चेस इतिहास में सबसे कम उम्र में विश्व चैंपियन बना गई.

गुकेश का जन्म 29 मई, 2006 को चेन्नई में हुआ. उन्होंने सात साल की उम्र से चेस खेलना शुरू किया और 2015 में अंडर-9 एशियन चैंपियनशिप जीतकर पहली बार सुर्खियां बटोरीं. गुकेश विश्वनाथन आनंद की चेस अकादमी में प्रशिक्षण लेकर इस मुकाम पर पहुंचे. उनके पिता डॉक्टर और मां माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं.

Gukesh Full Name क्या है गुकेश का पूरा नाम:

डी गुकेश का पूरा नाम गुकेश डोम्माराजू (Gukesh Dommaraju) है, वह महज 12 साल और 17 दिन की उम्र में इतिहास के तीसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बन थे और अब वह सबसे युवा वर्ड चेस चैंपियन है.   

टूटा कास्परोव का रिकॉर्ड तोड़ा:

गुकेश ने 22 साल की उम्र में विश्व चैंपियन बनने वाले गैरी कास्परोव का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वे विश्वनाथन आनंद के बाद भारत के दूसरे विश्व चैंपियन बने. साल 2024 में गुकेश ने वर्ल्ड चैंपियनशिप सहित तीन बड़े खिताब जीते. अप्रैल में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट और सितंबर में चेस ओलंपियाड में गोल्ड जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

भारत के लिए गौरवशाली पल:

गुकेश की इस उपलब्धि ने न केवल भारत का नाम रोशन किया, बल्कि युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा भी दी. उनकी इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने बधाई दी है. गुकेश का करियर अभी लंबा है, और चेस की दुनिया में उनसे और भी ऐतिहासिक प्रदर्शन की उम्मीद है.

कितनी मिली प्राइज मनी:

फाइनल में हर बाजी जीतने पर खिलाड़ियों को 1.69 करोड़ रुपये मिलते हैं. बची हुई राशि दोनों खिलाड़ियों में बांटी जाती है. गुकेश ने फाइनल मुकाबले में तीन बाजियां जीतीं और कुल 11.45 करोड़ रुपये की प्राइज मनी हासिल की। इसके बाद उनकी नेटवर्थ 20 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई.  

D Gukesh Net Worth डी गुकेश की नेट वर्थ: 

साल 2024 में 18 साल के डी गुकेश की कुल संपत्ति ₹20 करोड़ से अधिक हो गई है. वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतने से पहले उनकी नेटवर्थ लगभग ₹8.26 करोड़ थी, जो ₹11.45 करोड़ की प्राइज मनी जीतने के बाद तेज़ी से बढ़ी. गुकेश की कमाई का मुख्य स्रोत चेस टूर्नामेंट्स और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं. 

यह भी पढ़ें

LIC Bima Sakhi Yojana: बीमा सखी को मिलेंगे कितने पैसे? आवेदन का डायरेक्ट Link यहां देखें

APAAR ID कार्ड कैसे बनवाएं? रजिस्ट्रेशन से लेकर डाउनलोड तक के स्टेप-बाय-स्टेप गाइड यहां देखें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Dec 13, 2024, 14:38 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News