दुनिया का सबसे गहरा महासागर कौन-सा है, पढ़ें

दुनिया के नक्शे पर यदि गौर करें, तो एक-तिहाई भाग में हमें पानी दिखता है, जबकि शेष भाग में भूमि मौजूद है। इस भूमि पर ही दुनिया के 195 देशों का अस्तित्व है। आपने दुनिया के विभिन्न समुद्र और महासागरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे गहरा महासागर कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

Oct 13, 2023, 12:17 IST
सबसे गहरा महासागर
सबसे गहरा महासागर

यह बात हम सभी को पता है कि दुनिया के एक-तिहाई हिस्से में पानी मौजूद है, जबकि शेष भाग में जमीन है। ऐसे में दुनिया भर के देश समुद्र और महासागरीय सीमाओं से लगते हैं और इनके माध्यम से देशों के आर्थिक विकास के पहिये को रफ्तार मिल रही है।

क्योंकि, ये समुद्र मार्ग दुनियाभर में मौजूद देशों के बीच व्यापार के लिए साधन का प्रमुख माध्यम हैं। इस बीच क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे गहरा महासागर कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः किस महाद्वीप में स्थित है रूस, एशिया या यूरोप, जानें



दुनिया में कुल कितने महासागर हैं

दुनिया में कुल महासागरों की बात करें, तो पांच महासागर गिने जाते हैं। इनमें प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक महासागर और अंटार्कटिक महासागर मौजूद है।

 

कौन-सा महासागर है सबसे बड़ा

यदि सबसे बड़े महासागर की बात करें, तो सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर है, जो कि अपने विशाल रूप के लिए जाना जाता है। यह महासागर उत्तर में उत्तरी ध्रुव से लेकर दक्षिण में दक्षिणी ध्रुव तक फैला हुआ है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 1,65,2,00,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 

 

कौन-सा महासागर है सबसे गहरा

दुनिया में मौजूद पांच महासागरों में से सबसे गहरे महासागर की बात करें, तो प्रशांत महासागर सबसे गहरा महासागर है।

 

कितनी है महासागर की गहराई

अब यह जान लेते हैं कि आखिर प्रशांत महासागर की कितनी गहराई है। आपको बता दें कि प्रशांत महासागर की गहराई 14020 फीट है यानि यह 4,820 मीटर यानि कि यदि इसके सतह से कोई व्यक्ति नीचे जाना चाहे, तो उसे करीब साढ़े चार किलोमीटर से भी अधिक इस महासागर की गहराई में उतरना होगा।

 

प्रशांत महासागर में मौजूद है दुनिया का सबसे गहरा बिंदु

दुनिया के सबसे गहरे महासागर में ही दुनिया का सबसे गहरा बिंदु मौजूद है। इस महासागर में ही मारियाना ट्रेंच है, जो कि 35,797 फीट की गहराई है। यदि इसकी मीटर और किलोमीटर में बात करें, तो यह 11,000 मीटर यानि कि 11 किलोमीटर की गहराई में मौजूद है। 

 

एशिया और ऑस्ट्रेलिया को अमेरिका से करता है अलग

प्रशांत महासागर दुनिया में मौजूद कुल जल सतह का 46 फीसदी हिस्सा है। वहीं, यह उत्तरी ध्रुव से लेकर दक्षिणी ध्रुव तक फैला हुआ है। ऐसे में यह एशिया और ऑस्ट्रेलिया को अमेरिका से अलग करने का काम करता है। वहीं, कई समुद्र भी प्रशांत महासागर के पश्चिमी किनारे पर स्थित हैं।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News