Delhi Election 2025: दिल्ली में बज गया चुनावी बिगुल, कब है वोटिंग और कब आएंगे नतीजे, हर एक डिटेल्स यहां देखें
Delhi Election 2025: : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग आज, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदान और नतीजों की तारीखों की घोषणा कर दी. चुनाव एक फेज में 05 फरवरी 2025 को कराये जायेंगे और परिणाम 08 फरवरी 2025 को घोषित किये जायेंगे. बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, और इस बार भी तीन प्रमुख पार्टियों—AAP, बीजेपी और कांग्रेस—के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है. बता दें कि दिल्ली में चुनाव के लिए 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाये गए है.
Delhi Election Candidates List 2025: दिल्ली में चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही सत्ताधारी AAP सहित मुख्य विपक्षी दल बीजेपी चुनाव तैयारियों में जुट गए है. बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा आज, 7 जनवरी 2025, को दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग द्वारा कर दी गयी और चुनाव एक फेज में 05 फरवरी कराये जायेंगे और परिणाम 08 फरवरी 2025 को घोषित किये जायेंगे. दिल्ली में इस बार 1 करोड़ 55 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
यह चुनाव दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए आयोजित कराये जायेंगे, और मतदान एक ही फेज में होगा. इस बार का चुनाव आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP), और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय होने के आसार है. बता दें कि दिल्ली में चुनाव के लिए 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाये गए है. दिल्ली में 83 लाख से अधिक पुरुष मतदाता है और 71 लाख से अधिक महिला वोटर है.
यह भी देखें: AAP Candidate List Delhi: AAP ने फाइनल की सभी 70 उम्मीदवारों की लिस्ट, किसे मिला किस सीट से मौका? जानें
EVM फुलप्रूफ डिवाइस!
बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव तारीखों की घोषणा की है. PC के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने EVM हैक के मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि EVM फुलप्रूफ डिवाइस है और EVM से छेड़छाड़ के आरोप निराधार है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि EVM में वायरस भी नहीं आ सकता है. आगे उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर हम जवाब देंगे.
कैसा था पिछला चुनाव:
पिछले विधानसभा चुनाव में, AAP ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि BJP को केवल 8 सीटों पर संतोष करना पड़ा था. इस बार AAP ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और बीजेपी तथा कांग्रेस भी अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटी हुई है, साथ ही अपनी चुनावी रणनीतियाँ तैयार कर रही है.
मतदाताओं की संख्या में 8 लाख का इजाफा:
चुनाव आयोग ने हाल ही में दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची जारी की है, जिसमें पिछले एक साल में मतदाताओं की संख्या में 8 लाख का इजाफा हुआ है. इस वृद्धि से चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है. दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी की छवि को सुधारने के लिए नई रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया है.
यह भी पढ़ें:
Mark Your Calendars! 🗓️
— Election Commission of India (@ECISVEEP) January 7, 2025
The schedule for the 2025 Delhi Assembly Election is here!
Delhi, get ready to cast your vote! ✨#AssemblyElection #DelhiDecides #Elections2025 #ECI pic.twitter.com/XOz6JjP7Lr
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.