This is an archived article last updated on Jan 6, 2025. The information may be outdated.

Namo Bharat Train Meerut: दिल्ली से मेरठ सिर्फ 40 मिनट में, किराया, रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज डिटेल्स यहां देखें

Last Updated: Jan 6, 2025, 10:52 IST

Namo Bharat Train Meerut: PM मोदी ने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों का उद्घाटन किया. जिससे अब दिल्ली से मेरठ का सफर केवल 40 मिनट में पूरा होगा.  यह ट्रेन रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का हिस्सा है और विभिन्न स्टेशनों पर रुकेगी. जानें इस ट्रेन के किराए, रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज की पूरी जानकारी, जो यात्रियों के लिए एक बेहतरीन सुविधा साबित होगी.

Namo Bharat Train: आनंद विहार आरआरटीएस, परियोजना का पहला अंडरग्राउंड स्टेशन.
Namo Bharat Train: आनंद विहार आरआरटीएस, परियोजना का पहला अंडरग्राउंड स्टेशन.

Namo Bharat Train Route: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों का उद्घाटन किया. इस परियोजना के तहत यात्रियों को 40 मिनट में दिल्ली से मेरठ पहुंचने की सुविधा मिलेगी. ट्रेन के किराए, रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज की पूरी जानकारी हम आपको यहां दे रहे है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों से ट्रेन संचालन को हरी झंडी दिखाई. यह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तेज, सुलभ और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा का नया अध्याय है.

यह भी देखें:

Vande Bharat Sleeper Train: 140 से कहीं अधिक, जानिए कितनी होगी रफ्तार, देखें सभी AC क्लास की डिटेल्स

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

Namo Bharat Train: हाईलाइट्स:

  • पहला भूमिगत स्टेशन: आनंद विहार आरआरटीएस, परियोजना का पहला अंडरग्राउंड स्टेशन.
  • कॉरिडोर की लंबाई: 13 किमी लंबे कॉरिडोर में 6 किमी ट्रैक अंडरग्राउंड .
  • ट्रेन का संचालन: रविवार शाम 5 बजे से नई सेवा यात्रियों के लिए उपलब्ध.

मेरठ जाने में लगेगा कितना समय:

PM  मोदी द्वारा उद्घाटित नमो भारत ट्रेन से अब दिल्ली से मेरठ का सफर मात्र 40 मिनट में पूरा होगा. नई आरआरटीएस सेवा तेज और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी.

  • आनंद विहार से मेरठ साउथ: 35 मिनट (9 स्टेशनों पर ठहराव)
  • न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ: 40 मिनट (10 स्टेशनों पर ठहराव)
  • कुल नेटवर्क: साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक 42 किमी.
  • नया विस्तार: साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक 13 किमी, जिसमें 6 किमी ट्रैक भूमिगत है.
  • कनेक्टिविटी: गाजियाबाद और नोएडा के निवासियों को प्रमुख लाभ.

कैसा है आनंद विहार RRTS स्टेशन: 

यह स्टेशन दिल्ली मेट्रो की ब्लू और पिंक लाइनों से जुड़ा हुआ है, जहां से आप इस तक आसानी से पहुंच सकते है-

  • 297 मीटर लंबा, 35 मीटर चौड़ा.
  • मेट्रो ब्लू और पिंक लाइनों से जुड़ा.
  • आनंद विहार रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से आसान पहुंच.
  • 6 परिवहन माध्यमों से कनेक्टिविटी.

न्यू अशोक नगर स्टेशन:

  • 500 वाहनों की पार्किंग क्षमता.
  • ब्लू लाइन मेट्रो स्टेशन से जुड़ने के लिए 90 मीटर लंबा फुटओवर ब्रिज।
  • 3 प्रवेश/निकासी मार्ग.

किन सुविधाओं से लैस है नमो भारत ट्रेन:

नमो भारत ट्रेन यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक सुविधाओं से लैस सफर का अनुभव कराती है. इसमें महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटें, महिला कोच, व्हीलचेयर, स्ट्रेचर, प्रीमियम और स्टैंडर्ड कोच, एक अटेंडेंट की सहायता और हाई-स्पीड यात्रा का विशेष प्रावधान है.

  • आरक्षित कोच: महिलाओं के लिए अलग कोच.
  • विशेष सीटें: बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए आरक्षित स्थान.
  • सुविधाएं: स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और ऑनबोर्ड अटेंडेंट.
  • क्लास: स्टैंडर्ड और प्रीमियम कैटेगरी.

कितना का मेरठ तक का किराया: 

दिल्ली से मेरठ तक नमो भारत ट्रेन में सफर के लिए किराया स्टैंडर्ड क्लास में ₹130 और प्रीमियम क्लास में ₹195 है. यह यात्रा 40 मिनट में पूरी होगी, जिसमें बीच के 10 स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी.

स्टेशन का नाम

स्टैंडर्ड क्लास किराया (₹)

प्रीमियम क्लास किराया (₹)

साहिबाबाद

30

45

गाज़ियाबाद

40

60

गुलधर

50

75

दुहाई

60

90

दुहाई डिपो

70

105

मुरादनगर

80

120

मोदीनगर साउथ

90

135

मोदीनगर नॉर्थ

100

150

मेरठ साउथ

130

195

कहां और कैसे खरीदें टिकट:

 नमो भारत ट्रेन से सफर करने वाले यात्री नीचे दिए गए चार तरीकों को ट्रेन का टिकट खरीद सकते है-  

  1. काउंटर (नकद/यूपीआई)
  2. वेंडिंग मशीन
  3. एनसीएमसी कार्ड
  4. आरआरटीएस कनेक्ट ऐप

पार्किंग की भी सुविधा: 

नमो भारत ट्रेन के स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है. दोपहिया वाहन के लिए ₹10 से ₹60 और चारपहिया वाहन के लिए ₹30 से ₹200 तक शुल्क निर्धारित है. यात्रियों की सुविधा के लिए पिकअप और ड्रॉप लेन भी बनाई गई है.

वाहन

समय अवधि

शुल्क (रुपये)

दोपहिया वाहन

10 मिनट से 6 घंटे

10

 

6-12 घंटे

25

 

12 घंटे के बाद

30

 

नाइट चार्ज

60

कार

10 मिनट से 16 घंटे

30

 

16 घंटे के बाद

100

 

नाइट चार्ज

200

यह सेवा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लाखों निवासियों को तेजी से यात्रा करने की सुविधा प्रदान करती है. गाजियाबाद और नोएडा के औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों को जोड़ते हुए यह क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और पर्यावरणीय स्थिरता में योगदान देगी. 

यह भी देखें:

India's First Vande Bharat Sleeper Train: पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कब और किसी रूट पर दौड़ेगी और कितना होगा किराया?

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jan 6, 2025, 10:52 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News