This is an archived article last updated on Jan 4, 2025. The information may be outdated.

Vande Bharat Sleeper Train: 140 से कहीं अधिक, जानिए कितनी होगी रफ्तार, देखें सभी AC क्लास की डिटेल्स

Last Updated: Jan 4, 2025, 13:22 IST

Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के साथ लंबी दूरी का सफर बेहद शानदार होने वाला है. हाल ही में हुई स्पीड टेस्टिंग में ट्रेन ने 180 किमी/घंटा की गति हासिल की, जो इसे भारतीय रेलवे की सबसे तेज़ स्लीपर ट्रेन बनाती है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका वीडियो साझा कर यात्रा के आराम और तकनीक के बारें में लोगों को अवगत कराया. बता दें कि इस साल इसकी लॉन्चिंग होने वाली है. यहां देखें सभी AC क्लास की डिटेल्स सहित सब कुछ. 

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के टेस्टिंग की निगरानी आरडीएसओ, लखनऊ द्वारा की जा रही है. जनवरी के अंत तक सभी टेस्टिंग पूरे होने के बाद सुरक्षा प्रमाणन और अंतिम स्वीकृति दी जाएगी.
वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के टेस्टिंग की निगरानी आरडीएसओ, लखनऊ द्वारा की जा रही है. जनवरी के अंत तक सभी टेस्टिंग पूरे होने के बाद सुरक्षा प्रमाणन और अंतिम स्वीकृति दी जाएगी.

Vande Bharat Sleeper Train: नए साल की शुरुआत के साथ भारतीय रेलवे की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन एक नए अंदाज में लांच होने जा रही है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन की ट्रायल स्पीड का एक वीडियो साझा किया है. उन्होंने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों ने कोटा डिवीजन में सफल परीक्षणों के दौरान 180 किमी/घंटा की उच्चतम गति प्राप्त की है. ये ट्रेनें लंबी दूरी के यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करेंगी. साथ ही मंत्री ने इसका एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर साझा किया है. 

बता दें कि इन टेस्टिंग की निगरानी आरडीएसओ, लखनऊ द्वारा की जा रही है. जनवरी के अंत तक सभी टेस्टिंग पूरे होने के बाद सुरक्षा प्रमाणन और अंतिम स्वीकृति दी जाएगी.

यह भी देखें:

India's First Vande Bharat Sleeper Train: पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कब और किसी रूट पर दौड़ेगी और कितना होगा किराया?

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

Railways New Timetable: 1 जनवरी से बदल गया इन ट्रेनों का समय और नंबर, रेलवे ने जारी की लिस्ट

180 किमी/घंटा की रफ्तार:

कोटा डिवीजन में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने तीन दिनों की सफल टेस्टिंग में 180 किमी/घंटा की गति को हासिल किया. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर ट्रेन की टेस्टिंग का वीडियो साझा किया. वीडियो में चलती ट्रेन के अंदर एक ग्लास में पानी स्थिर दिखाई दे रहा है, जो यात्रा के दौरान आरामदायक अनुभव को प्रदर्शित करता है. वीडियो आप यहां नीचे दिए गए लिंक में देख सकते है.

टेस्टिंग के क्या रिजल्ट आये सामने:

  • कोटा-लाबान सेक्शन: 30 किमी की दूरी पर ट्रेन ने 180 किमी/घंटा  की गति प्राप्त की है.
  • रोहाल खुर्द-कोटा सेक्शन: 40 किमी की दूरी पर भी यही गति दर्ज की गई.
  • अन्य सेक्शन: कोटा-नागदा और रोहाल खुर्द-चौ महला खंड पर क्रमशः 170 किमी/घंटा और 160 किमी/घंटा की गति हासिल की गई.

यात्रियों के लिए विशेष सुविधा:

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी:

  • स्वचालित दरवाजे और अल्ट्रा-कंफर्टेबल बर्थ.
  • वाई-फाई और विमान जैसी डिजाइन.
  • लंबी दूरी के मार्गों के लिए अधिकतम आराम को ध्यान में रखते हुए इसे डिज़ाइन किया गया है.

इन सुविधाओं से कश्मीर से कन्याकुमारी, दिल्ली से मुंबई और हावड़ा से चेन्नई जैसे मार्गों पर यात्रा का समय कम होगा.

कितने कोच की होगी ट्रेन:

Vande Bharat Sleeper Train AC Class: पहली प्रोटोटाइप वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच हैं. इनमें से 11 एसी 3 टियर कोच, 4 एसी 2 टियर कोच और 1 एसी फर्स्ट क्लास कोच है.

वंदे भारत स्लीपर बदल देगी यात्रियों का अनुभव:

वंदे भारत ट्रेनें पहले ही 136 मार्गों पर चल रही हैं और शताब्दी ट्रेनों के स्थान पर उच्च गति और आराम का अनुभव दे रही हैं. अब स्लीपर ट्रेनों के आने से लंबी दूरी की यात्रा भी तेज़, आरामदायक और लग्ज़री अनुभव में बदल जाएगी.

यात्रा के समय और गति में सुधार:

वर्तमान में, मुंबई-दिल्ली के बीच लंबी दूरी की यात्रा औसत 90 किमी/घंटा की गति से होती है. वंदे भारत के आने से यह गति और यात्रा समय में सुधार करेगा, जो भारतीय रेलवे के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें भारतीय रेलवे की आधुनिक इंजीनियरिंग और गति का नया प्रतीक बनेंगी. यह न केवल एक परिवहन माध्यम है बल्कि भारत की प्रगति का अनुभव भी है. 

यह भी पढ़ें:

ट्रेन में स्लीपर और 3rd AC कोच में रात में मिडिल बर्थ खोलने का क्या है समय? जानें यहां

LIC Bima Sakhi Yojana: बीमा सखी को मिलेंगे कितने पैसे? आवेदन का डायरेक्ट Link यहां देखें

 

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jan 4, 2025, 13:22 IST

FAQs

  • दिल्ली से श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कब चालू होगी?
    +
    वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत जनवरी 2025 में नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच शुरू हो सकती है.

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News